LatestNewsगिरिडीहझारखण्डराँची

फैक्ट्री कर्मी के साथ मारपीट के फरार आरोपी मुन्ना खटीक को नगर थाना पुलिस ने भेजा जेल

गिरिडीहः
फैक्ट्री कर्मी के साथ मारपीट कर गंभीर रुप से घायल करने के फरार आरोपी मुन्ना खटिक को गिरिडीह नगर थाना पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। नगर थाना के टाईगर मोबाइल के जवानों ने मुन्ना खटीक को उसके जयराम नगर स्थित घर से गिरफ्तार करने में सफलता पाया। जिस वक्त टाईगर मोबाइल के जवानों ने छापेमारी किया। उस वक्त आरोपी खेत से काम कर लौटा ही था। इसके बाद गुप्त सूचना पर पुलिस ने उसके घर पर छापेमारी कर उसे गिरफ्तार किया। जानकारी के अनुसार आरोपी मुन्ना खटीक पर मारपीट के कई गंभीर केस पहले से भी दर्ज है। वहीं इसके खिलाफ सांप्रदायिक दंगा में भी शामिल होने का केस दर्ज है। इन मामलों में भी यह फरार चल रहा था। पुलिस ने इसके खिलाफ चार्जशीट तैयार भी किया था। पुलिस के अनुसार इसकी जांच की जा रही है आरोपी मुन्ना खटीक सांप्रदायिक दंगा के किस मामले में चार्जशीटेड है। संभवत, सांप्रदायिक दंगा समेत कुछ और मामलों में पुलिस इसे रिमांड पर ले सकती है। वैसे गिरफ्तार करने के बाद इसे आज जेल भेज दिया गया।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons