LatestNewsगिरिडीहझारखण्डराज्य

कुत्ते के आंतक से दहशत में है गुमगी के लोग, करीब 30 लोगों को काट चुका है पागल कुत्ता

  • कुत्ते के काटने से दो की हालत गंभीर, रेफर

गिरिडीह। जिले तिसरी थाना अंतर्गत गुमगी पंचायत के कई गांव व टोला में पागल कुत्ते ने लगभग तीस लोगों को काट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया है। जिससे पूरे गांव में दहशत बना हुआ है। कुत्ते के द्वारा अब तक पूर्व मुखिया केसरी देवी, सरपंच भगवान दास साहू, राजेन्द्र यादव, रणधीर कुमार साव, गौतम विश्वकर्मा सहित गुमगी, राउतडीह, लचकन, गुमगी पुल के आस पास के इलाके के कई लोग घायल हो गए है। घायल लोगांे का इलाज तिसरी अस्पताल में चल रहा है। वहीं चार वर्षीय अखिलेश यादव व सात वर्षीय योगेंद्र भुला की स्थिति नाजुक रहने के कारण उन्हें गिरिडीह सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons