LatestNewsगिरिडीहझारखण्डराँची

गिरिडीह के प्रमुख छठ घाट की सजावट और व्यवस्था रहा व्रतियों और श्रद्धालुओं के आर्कषण का केन्द्र

शिवशक्ति घाट की सजावट से सदर विधायक दिखें उत्साहित, तो अरगाघाट की सजावट ने व्रतियों का मन मोहा

कोरोना को देखते हुए काफी व्रतियों ने घर पर ही किया पूजा-अर्चना, दिया अध्र्य

गिरिडीहः
सर्वमनोकामना और सूर्योपासना के 36 घंटा निर्जला उपवास का महापर्व छठ पूजा की भक्ति में शुक्रवार को पूरा गिरिडीह डूबा रहा। मौका था अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को अध्र्य प्रदान का। निगम के 26 छठ घाटों के साथ कोरोना को लेकर प्रशासन द्वारा किए गए अपील का असर भी दिखा कि काफी व्रतियों ने सुविधानुसार घर के छत्त और आंगन में अस्ताचलगामी सूर्य को दूध और जल से अध्र्य प्रदान किया। इस दौरान व्रतियों ने घर पर ही सांउड सिस्टम लगाकर छठ मईया के पांरपरिक गीतों को बजाकर पूरे विधी-विधान और नियम के साथ पूजा-अर्चना किया। और छठ मईया के साथ भगवान सूर्य का आह्वान करते दिखें। जबकि निगम के छठ घाटों की सजावट कोरोना काल में भी व्रतियों और श्रद्धालुओं के आर्कषक का केन्द्र रही। सबसे अद्भूत नजारा शहर के चिरैयाघाट स्थित शिवशक्ति छठ घाट का रहा। जहां पूजा समिति के पदाधिकारी अपूर सिंह और टुन्ना सिंह व संजीत सिंह पप्पू के सहयोग से शिवशक्ति घाट की सजावट के साथ व्रतियों को अध्र्य देने का जबरदस्त व्यवस्था की गई थी।

शिवशक्ति छठ घाट की सजावट से सदर विधायक सुदिव्य कुमार सोनू भी भावविभोर दिखें। और पूजा समिति के प्रयास का तारीफ किया। लिहाजा, सजावट और व्यवस्था को देखते हुए हजारों व्रतियों और श्रद्धालुओं की भीड़ शिवशक्ति छठ घाट में अस्ताचलगामी सूर्य को अध्र्य दिया। हालांकि मकतपुर छठ समिति और सदर विधायक सुदिव्य कुमार सोनू द्वारा शहर के प्रमुख छठ घाट अरगाघाट की सजावट भी आर्कषक तरीके से कराया गया था। जहां लाखों की संख्या में व्रती जुटे। और अध्र्य प्रदान किया। इस दौरान सुरक्षा को लेकर निगम के सभी 26 छठ घाटों जबरदस्त इतंजाम थे।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons