नदी में नहाने गए एक किशोर की डुबने से हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम
- रविवार की शाम को पांच किशोर गए थे उरो नदी में नहाने के लिए
गिरिडीह। सरिया थाना क्षेत्र के उरो नदी रविवार की शाम को नहाने गए 14 वर्षीय किशोर मोहित मंडल की मौत नदी में डुबने से हो गई। सोमवार की सुबह मोहित का शव नदी तट पर मिला। मृतक मोहित मंडल सरिया के मोहन मंडल का बेटा था। बेटे का शव मिलने के बाद परिवार में कोहराम मच गया।

जनाकारी के अनुसार रविवार की देर शाम छह बजे सरिया के पांच युवक उरो नदी में नहाने गए थे। इसी क्रम में सभी नदी के तेज बहाव में आकर गहरे पानी में चले गए। बचाव के लिए जब पांचों ने हल्ला करना शुरू किया। मौके पर मौजूद ग्रामीणों किसी तरह चार युवक को बाहर निकाला। जबकि मोहित मंडल का रविवार की देर रात तक कोई पता नहीं चला था। वहीं दूसरे दिन सोमवार की सुबह उसका शव नदी तट पर पड़ा मिला।
इधर जानकारी मिलने के बाद सरिया पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।