LatestNewsगिरिडीहझारखण्डराज्य

तिसरी में घर के अंदर पत्नी के साथ मिला होम्योपैथिक डाक्टर का शव, दो दिन पूर्व हो चुकी थी मौत

  • घर से बदबू आने के बाद बगल में रहने वाले भाई ने पुलिस को दी सूचना
  • आर्थिक तंगी व पत्नी की बीमारी से परेशान रहते थे वृद्ध श्याम सिन्हा, कई बार कह चुके थे आत्महत्या की बात

गिरिडीह। जिले के तिसरी में आर्थिक तंगी के कारण वृद्ध पति पत्नी के द्वारा आत्महत्या करने का मामला प्रकाश में आया है। तिसरी के पेट्रोल पंप के समीप रहने वाले होम्योपेथिक डाक्टर श्याम सिन्हा और उनकी पत्नी उषा देवी का शव घर के एक कमरे में पाया गया। दोनों के शव से काफी बदबू आ रही थी। शव की स्थिति देखने से प्रतित हो रहा था कि दो से तीन दिन पूर्व ही पति पत्नी की मौत हो चुकी थी। आस-पास के लोगों के अनुसार दो दिन से बदबू आ रही थी। इधर मामले की सूचना मिलते ही तिसरी थाना एस आई रोशन कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और दोनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही जांच पड़ताल में जुट गई है।

बताया जाता है की मृतक डाक्टर श्याम सिन्हा और उनकी पत्नी की कोई संतान नहीं है। उनका छोटा भाई रामू सिन्हा बगल में रहते है। उन्होंने बताया कि तीन दिनों से भैया भाभी घर से बाहर नही निकले थे। इसी बीच जब घर के अंदर से बदबू आने लगी तो उन्होंने छत से जब भैया के घर के अंदर झांक कर देखा तो एक कमरे में दोनो का शव पड़ा हुआ था। डाक्टर श्याम सिन्हा का शव कमरे के चोखट के पास और उनकी पत्नी का शव पलंग में पड़ा हुआ था।

स्थानीय लोगांे की माने तो दोनों पति पत्नी आर्थिक तंगी में थे और पत्नी की अक्सर तबियत खराब रहने से वे परेशान रहते थे। आर्थिक तंगी रहने के कारण पहले भी कई बार पति पत्नी जहर खा कर एक साथ मरने की बात कह चुके थे। बताया गया की मंगलवार को बाजार से माजा ड्रिंक मंगाया गया था और मंगलवार रात के बाद किसी ने दोनो को घर के बाहर नही देखा था।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons