LatestNewsTOP STORIESकोडरमागिरिडीहझारखण्डराँची

गिरिडीह के शीतलपुर में विवाहिता का शव मिला ससुराल के किचन में फंदे से झूलता हुआ

गिरिडीहः
गिरिडीह के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के शीतलपुर में बुधवार की देर शाम 22 वर्षीय विवाहिता सविता देवी का शव उसके ससुराल में संदिग्ध हालात में फंदे से झूलता हुआ मिला। जानकारी मिली तो मुफ्फसिल थाना पुलिस भी घटनास्थल पहुंची। और पूरे मामले की जानकारी ली। वैसे शुरुआती जांच में मामले को पुलिस भी हत्या ही मानकर चल रही है। पुलिस ने मृतिका के पिता एतवारी दास का फर्द बयान लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। इधर मृतिका के पिता एतवरी दास ने बेटी की हत्या का आरोप दामाद तुलसी दास, सास मालती देवी और सावन दास पर लगाते हुए कहा कि दहेज के लिए उनकी बेटी को पिछले कई दिनों से प्रताड़ित किया जा रहा था। बुधवार की दोपहर जानकारी मिली कि उनकी बेटी सविता का शव उसके ससुराल के किचन में फांसी के फंदे से लटका हुआ मिला है। जबकि घटना के वक्त भी सविता का पति तुलसी दास के साथ सास और देवर भी घर पर मौजूद था। इसके बाद भी मृतिका का शव घर के किचन में संदिग्ध हालात में फांसी के फंदे से झूलता हुआ मिलना ही पुलिस में संदेह पैदा कर रहा है। सविता का शव फंदे से झूलते हुए सबसे पहले उसके देवर सावन ने देखा। इसके बाद घर और गांव में कोहराम मचा। स्थानीय ग्रामीणों का भी कहना है कि पति-पत्नी में अक्सर विवाद हुआ करता था। लेकिन विवाद का कारण क्या था, यह स्पस्ट नहीं हो पाया है। फिलहाल पुलिस ने शक के आधार पर पुलिस ने पति को हिरासत में लिया है।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons