LatestNewsगिरिडीहझारखण्डराँची

लूट और हत्या का आरोपी अपराधी ने गिरिडीह के धनवार में जहर खाया, और पहुंचा थाना, इलाज के क्रम में मौत

गिरिडीहः
लूट और हत्या का सजायाफ्ता अपराधी की मौत रविवार को जहर खाने से हो गई। जानकारी के अनुसार सजायाफ्ता अपराधी राजकुमार यादव ने धनवार के बाजार में पहले खुद जहर खाया। और जहर खाने के बाद वह खुद धनवार थाना पहुंच कर पुलिस कर्मियों से कहा कि उसने जहर खा लिया है। राजकुमार यादव की हालात खराब देख आनन-फानन में धनवार पुलिस पहले धनवार रेफरल अस्पताल लेकर पहुंची। जहां चिकित्सक ने बेहतर इलाज के लिए उसे गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया। इलाज के दौरान ही मृतक की मौत हो गई। मामला गिरिडीह के धनवार थाना क्षेत्र का है। जबकि मृतक अपराधी 38 वर्षीय राजकुमार यादव धनवार थाना क्षेत्र के रोपामहुवा गांव का रहने वाला है। फिलहाल यह स्पस्ट नहीं हो पाया है कि मृतक ने धनवार बाजार के किस दुकान से क्या समान खरीदा। जिसके सेवन से उसकी मौत हुई। हालांकि यह भी स्पस्ट नहीं हो पाया है कि मृतक ने संदिग्ध पद्धार्थ का सेवन कर आखिर क्यों सुसाईड किया। लिहाजा, धनवार पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। इधर परिजनों को जानकारी मिली, तो परिजन भी धनवार थाना पहुंचे। मृतक की मां बुढ्ढी देवी ने उनलोगों को पुलिस से जानकारी मिला कि राजकुमार ने जहर खाया है। जानकारी के अनुसार धनवार बाजार में संदिग्ध समान का सेवन करने वाला अपराधी राजकुमार यादव दिल्ली में लूट और हत्या की घटना को अंजाम दिया था। घटना को अंजाम देने के बाद दिल्ली पुलिस ने राजकुमार यादव को गिरफ्तार कर दिल्ली के तिहाड़ जेल भेज दिया था। दिल्ली की कोर्ट ने राजकुमार यादव को आजीवन कारावास की सजा सुनाया था। लंबे वक्त तक सजा काटने के बाद अपराधी राजकुमार यादव जेल से बाहर निकला। और वापस अपने घर गिरिडीह के धनवार लौट गया। जहां रविवार को संदिग्ध समान का सेवन करने के बाद उसकी मौत हो गई।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons