LatestNewsझारखण्ड

मांगों को लेकर 12-16 अक्टूबर तक हड़ताल पर रहेंगे नप के संविदा कर्मी

कोडरमा। झुमरी तिलैया नगर परिषद में कार्यरत संविदा कर्मी और दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी 12 अक्टूबर से 16 अक्टूबर तक हड़ताल पर रहेंगे। यह हड़ताल झारखंड लोकल बॉडीज इंप्लाइज फेडरेशन के बैनर तले होगा। इस बाबत संविदा कर्मियों ने बताया कि वर्षों से कार्यरत संविदा कर्मी का स्थायीकरण करने, निकाय में वर्षों से कार्यरत नगर प्रबंधक व दैनिक कर्मियों को स्थायी करने, निकाय में ठेका प्रथा को समाप्त करने, सेवानिवृत्त कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति होने पर उन्हें अपना उपदान एवं अवयहरित अवकाश का भुगतान, पेंशन का भुगतान सरकारी कोष से करने की मांग को लेकर नप कर्मी चार दिनी हड़ताल पर रहेंगे। कर्मियों ने बताया गया कि अगर 3 सूत्री मांगों पर गंभीरता से विचार नहीं किया गया तो बाध्य होकर तीन चरणों में आंदोलन किया जाएगा। बताया गया कि 2 अक्टूबर को सभी निकाय में सामूहिक भूख हड़ताल किया गया था। 12 अक्टूबर से 16 अक्टूबर तक तमाम निकाय, नगर निगम, नगर परिषद, नगर पंचायत में शत-प्रतिशत सांकेतिक हड़ताल और 12 से 16 नवंबर तक कुल 5 दिनों तक सांकेतिक हड़ताल पर रहेंगे। हड़ताल की जानकारी उपायुक्त कोडरमा, एसडीओ कोडरमा, तिलैया थाना प्रभारी और कार्यपालक पदाधिकारी को पूर्व में दी जा चुकी है। हड़ताल पर जाने वालों में गणेश कुमार, विकास भुइयां, संतोष कुमार, अर्जुन भुइयां, रवि कुमार, प्रभु भुइयां और रविशंकर दास के नाम शामिल हैं।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons