LatestNewsगिरिडीहझारखण्ड

राजपुत करनी सेना के सम्मेलन में क्षत्रिय समाज के उत्थान को लेकर हुई चर्चा

  • करनी सेना महिला उत्थान के साथ बच्चों की शिक्षा व सुरक्षा पर करेगी कार्य: विजय सिंह

गिरिडीह। जिले के तिसरी प्रखंड स्थित भंडारी पंचयात भवन के प्रांगण में सोमवार को राजपुत करनी सेना का प्रखंड स्तरीय सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमंे सभी क्षत्रिय समाज के उत्थान के साथ सबका साथ सबका विकास पर चर्चा की गई। कार्यक्रम में करनी सेना के प्रदेश उपाध्यक्ष विजय सिंह, जिला अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह, महाराज सिंह, कौलेश्वर सिंह आदि कई पदाधिकारी मौजूद थे।


सम्मेलन को संबोधित करते हुए करणी सेना के प्रदेश उपाध्यक्ष विजय सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि करनी सेना महिला उत्थान की दिशा में करणी सेना महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। करनी सेना का मुख्य उद्देश्य समाज में सरकारी योजनाओं का क्रियान्वयन के साथ-साथ बच्चों की शिक्षा सुरक्षा पर भी करनी सेना कार्य करेगी।
जिला अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह ने कहा कि अब करणी सेना हर समाज के उत्थान के लिए कार्य करेगी। देश के इतिहास से छेड़छाड़ को अब बर्दास्त नही की जाएगी। करनी सेना के माध्यम से पूरे भारत के क्षत्रिय समाज को एकजुट होकर एक मंच पर लाया जा रहा है।

प्रखंड संयोजक कौलेश्वर सिंह ने कहा करनी सेना के कार्य व उद्देश्य को बताते हुए करनी सेना को धन्यवाद दिए। कहा आज करनी सेना ने सभी क्षत्रिय को एक मंच पर लाने का कार्य कर रहे हैं। अब निश्चित ही करनी सेना के सहयोग से समाज का विकास होगा। करनी सेना के प्रखंड अध्यक्ष पिंकेश सिंह ने कहा कि करनी सेना किसी भी जाति धर्म पर आधारित समाज नही है। क्षत्रिय समाज का इतिहास रहा है। समाज के प्रत्येक वर्ग को सुरक्षा प्रदान करना। आज हमलोग सभी क्षत्रिय समाज एकजुट होकर समाज के सबसे निचले वर्ग के लोगों की सहायता एवं सुरक्षा प्रदान करने का कार्य करेंगे।


मौके पर जिला अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह, संयोजक नवनीत सिंह, रामविजय सिंह, पूर्व मुखिया महाराज सिंह, सुखदेव सिंह, श्याम देव सिंह, अजय सिंह, विपिन सिंह, शिव कुमार सिंह, कोलेश्वर सिंह, पिंकेश सिंह, जीतु सिंह, प्रवीण सिंह, गौतम सिंह, संतोष सिंह, राजु सिंह सहित काफी संख्या में राजपुत समाज के लोग उपस्थित थे।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons