LatestNewsगिरिडीहझारखण्डराँची

हालात भाजपा के सुशासन वाले, हेंमत सरकार में अधिकारी नहीं सुधरे तो कार्रवाई के लिए रहे तैयारः परवेज नैयर

किसान आंदोलन के लिए आहुत पद यात्रा में शामिल होने पहुंचे गिरिडीह

गिरिडीहः
किसान आंदोलन के समर्थन में शामिल होने कांग्रेस स्वास्थ प्रकोष्ठ के प्रर्देश अध्यक्ष डा. परवेज नैययर शुक्रवार की शाम गिरिडीह पहुंचे। इस दौरान शहर के सर्किट हाउस में कांग्रेस अध्यक्ष नरेश वर्मा, स्वास्थ प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सुमित कुमार, प्रदेश प्रभारी इमरान अंसारी, अरशद हुसैन समेत कई नेताओं ने प्रकोष्ठ के प्रर्देश अध्यक्ष का स्वागत बुके देकर किया। वहीं पत्रकारों से बातचीत के दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि शनिवार को किसान आंदोलन के समर्थन में कांग्रेस का पद यात्रा पूरे जिले में सफल होगा। क्योंकि पद यात्रा काफी लंबा रहेगा। और पार्टी के कैडर इस पद यात्रा में शामिल होगें। पूरी तैयारी पार्टी की और से कर लिया गया है। बातचीत के दौरान प्रर्देश अध्यक्ष ने माना कि भाजपा के सुशासन में अधिकारियों का जो हाल था। उसमें फिलहाल कोई बदलाव नहीं दिख रहा है। अब भी अधिकारी मनमारी ही कर रहे है। योजनाओं का फायदा सीधे तौर पर लोगों को नहीं मिल रहा है। लेकिन हेंमत सरकार में कांग्रेस शामिल है तो ऐसे हालात सहन नहीं होगें। क्योंकि हेंमत सरकार के शासन में वैसे पदाधिकारियों पर नकेल कसा जा रहा है। जो बेलगाम हो चुके है। किसी सूरत में भष्ट्र पदाधिकारियों को बख्शा नहीं जाएगा। एक सवाल के जवाब में प्रर्देश अध्यक्ष ने कहा कि स्वास्थ विभाग की स्थिति में काफी हद तक सुधार आया है। लेकिन यह भी संतोषजनक नहीं है। बल्कि, हर जिले के सिविल सर्जन और स्वास्थ विभाग के चिकित्सकों और कर्मियों को अपने में सुधार लाना होगा। लापरवाही बर्रादश्त नहीं होगी। इस दौरान प्रेसवार्ता में प्रकोष्ठ के प्रर्देश अध्यक्ष के साथ कांग्रेस नेता तनवीर हयात, मो. सैफूद्दीन, मोहिब खान, मनीष वर्मा समेत कई मौजूद थे।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons