LatestNewsTOP STORIESकोडरमागिरिडीहछत्तीसगढ़जम्मू कश्मीरझारखण्डराँची

गिरिडीह में युवक ने फांसी लगाकर किया सुसाईडए आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं

गिरिडीहः
गिरिडीह के बेंगाबाद थाना इलाके के गादी गांव में शुक्रवार को 21 वर्षीय युवक रितेश मंडल ने घर पर फांसी लगाकर सुसाईड कर लिया। मृतक रितेश मंडल बलदेव मंडल का बेटा था। लेकिन मृतक ने सुसाईड क्यों कियाए यह फिलहाल स्पस्ट नहीं हुआ। क्योंकि मृतक के जेब से कोई सुसाईड नोट तक नहीं मिला। शुक्रवार दोपहर जानकारी मिलने के बाद बेंगाबाद थाना की पुलिस भी घटनास्थल पहुंचीए और जांच में जुट गई। इस दौरान पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। जानकारी के अनुसार 21 वर्षीय रितेश मंडल दोपहर का खाना कर सोने के लिए कमरे में चला गया। जब चार बजे परिजनों ने उठाने का प्रयास किया। तो कमरे का दरवाजा नहीं खुलता देख पड़ौसियों को बुलाया। इस दौरान पड़ौसी भी घर पहुंचेए और कमरे के दरवाजे को तोड़ा। तो देखा कि मृतक का शव फांसी के फंदे से झूल रहा है। रितेश का झूलता देख परिजन सुध.बुध ही खो बैठे। इस दौरान पड़ौसियों ने मामले की जानकारी पुलिस को दिया। तो पुलिस पहुंचीए और जांच में जुट गई।

Please follow and like us:
Hide Buttons