LatestNewsगिरिडीहझारखण्ड

पचम्बा में कमरे में फंदे से झूलता मिला युवक का शव

  • प्यार के चक्कर में आत्महत्या की आंशका

गिरिडीह। गिरिडीह के पचम्बा थाना इलाके के दीवानटोला में गुरुवार की सुबह 18 वर्षीय युवक सुंदर सिन्हा का शव उसके घर में फंदे से झूलता मिला। परिजनों की माने तो मृतक सुंदर सिन्हा ने प्रेम प्रसंग में आत्महत्या किया। लेकिन उसके आत्महत्या का कारण स्पष्ट नही हो पाया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पचम्बा थाना की पुलिस भी घटनास्थल पहुंची और पूरे मामले की जानकारी लेकर जांच में जुट गई है।

मृतक सुंदर दीवानटोला निवासी आनंद प्रसाद का बेटा था। जानकारी के अनुसार सुंदर का किसी युवती से कई महीनो से प्रेम प्रसंग चल रहा था। लेकिन युवती कौन और कहा की थी, ये भी सस्पेंस बना हुआ है। लेकिन बुधवार की देर रात मृतक सुंदर घर पहुंचने के साथ कमरे में जा घुसा। जबकि दूसरे दिन गुरुवार की सुबह उसका शव कमरे में झूलता हुआ मिला। लिहाजा, पचम्बा थाना पुलिस अब मृतक के मोबाइल का सीडीआर निकालने में जुटी हुई है। जिसे मृतक का किस लड़की से अफेयर था, ये स्पष्ट हो सके। फिलहाल पचम्बा पुलिस ने सुंदर का शव पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons