LatestNewsगिरिडीहझारखण्डराज्य

तिसरी के अड़सार में संदिग्ध अवस्था में मिला एक व्यक्ति का शव

  • मानसिक रूप से विक्षिप्त था मृतक

गिरिडीह। तिसरी थाना क्षेत्र अंतर्गत अड़सार स्थित कर्बला नदी में सोमवार की सुबह संदिग्ध अवस्था में एक व्यक्ति का शव पाया गया। शव की पहचान अड़सार गांव निवासी मो. इम्तियाज (35) पिता मो. आरिफ के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार घटना रविवार देर रात की बताई जा रही है। सोमवार की सुबह किसी स्थानीय व्यक्ति द्वारा शव को देखा गया था। जिसके बाद गांव में यह बात फैल गयी और घटनास्थल पर लोगों की भीड़ उमड़ गई। कुछ लोगों का मानना है कि ठंड की वजह से व्यक्ति की मौत हुई तो कोई कह रहा है कि हार्ड अटैक हो जाने से मौत हो गई। हालांकि मौत कैसे हुई इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हो पाई है।

घटना के संबंध में मृतक के मामा शमशेर अहमद ने बताया कि उनका भांजा मो. आरिफ मानसिक रूप से विक्षिप्त था। वह दिन या रात कभी भी घर से निकल पड़ता था। रविवार रात को भी वह घर से निकला था और आज सुबह उसकी मौत की सूचना मिली। वहीं पलमरुआ मुखिया प्रतिनिधि मो. मुस्तकीम ने बताया कि मृतक मानसिक रूप से विक्षिप्त था। रात के समय वह घर से निकला और संभवतः ठंड लगने से उसकी मौत हो गयी। घटना की सूचना मिलते ही तिसरी पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को अपने कब्जे में लेकर पड़ताल में जुट गई।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons