गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व को लेकर गिरिडीह के प्रधान गुरुद्वारा सजा भक्ति का दरबार, आगरा से आएं रागी जत्था ने किया शब्द-र्कीतन
गिरिडीहः
सिखों के पहले गुरु गुरु नानक देव जी के 552वें प्रकाश पर्व को लेकर पिछले 10 दिनों से गिरिडीह का माहौल भक्तिमय है। तो हर सुबह सिख समुदाय की और से शहर में प्रभातफेरी का आयोजन भी किया जा रहा है। पिछले 10 दिनों से कई कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। गुरुवार को ही शहर के स्टेशन रोड स्थित प्रधान गुरुद्वारा में भव्य शब्द-र्कीतन का आयोजन किया गया। गुरुद्वारा के अध्यक्ष डा. गुणवंत सिंह मोंगिया, और सचिव नरेन्द्र सिंह उर्फ शम्मी के साथ अमरजीत सिंह सलूजा के नेत्तृव में जहां आगरा से आएं रागी जत्था भाई गगनद्वीप सिंह एंड पार्टी द्वारा शब्द-र्कीतन किया गया। आगरा से आएं रागी जत्था द्वारा भी इस दौरान प्रधान गुरुद्वारा में गुरु नानक देव जी का भव्य दरबार सजाया गया था। तो शब्द-र्कीतन में काफी संख्या में सिख समुदाय की महिलाओं के साथ पुरुष और युवक-युवतियां शामिल हुए।

रागी जत्था भाई गगनद्वीप के शब्द-र्कीतन को लेकर गुरुद्वारा में पूरी तरह से भक्तिमय रहा। हर कोई गुरु नानक देव जी भक्तिमय में लीन दिखा। सुबह से शुरु हुए शब्द-र्कीतन का दौर इस दौरान दोपहर तक जारी रहा। तो दोपहर बाद सिख समुदाय के साथ दुसरे समुदाय के श्रद्धालुओं की भीड़ जुटती गई। शनिवार को ही सिख संगत द्वारा गुरु तेग बहादुर जी का 400वां प्रकाश पर्व मनाया जाएगा। जिसमें यूएसए के रागी जत्था हजूरी साहेब सरबजीत सिंह द्वारा खास शब्द-र्कीतन का आयोजन किया जाएगा। तो गुरुद्वारा में भव्य दीवान भी सजाया जाएगा। इधर गुरु नानक देव जी महाराज के प्रकाश पर्व को लेकर उत्साह का माहौल रहा। तो शब्द-र्कीतन के बाद गुरुद्वारा में लंगर का भी आयोजन किया गया।