LatestNewsकोडरमाझारखण्ड

भाजपाईयों ने धूमधाम से मनाया डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 130वीं जयंती

डॉ भीमराव के जीवन पर डाला प्रकाश

कोडरमा। डॉ.भीमराव अम्बेडकर की 130वीं जयंती सतगावां प्रखण्ड के बासोडीह पंचायत के घाटिया मैदान मे स्थित बहुदेशीये भवन मे बाबा साहेब के चित्रों पर पुष्प चढ़ाकर श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा मंडल अध्यक्ष जयशंकर सिंह ने किया। वहीं मुख्यअतिथि सह संचालन किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष बालमुकुंद सिंह ने किया। बालमुकुंद सिंह ने डॉ भीमराव आंबेडकर के जीवन पर विस्तार रूप से प्रकाश डालते हुए बोले संविधान निर्माता बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की जयंती देश और विदेशों में धूमधाम से मनाई जाती है।

उन्होंने भारत की आजादी की लड़ाई में न सिर्फ एक अहम भूमिका निभाई बल्कि सम्पूर्ण राष्ट्र के लिए संविधान निर्माण की भी जिम्मेदारी उठाया। हर साल 14 अप्रैल को उनकी जयंती को धूमधाम से मनाया जाता है। 31 मार्च 1990 को उन्हें मरणोपरांत सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया गया था। वहीं मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष एवं सांसद प्रतिनिधि विनोद पूर्व मंडल अध्यक्ष अनिल यादव ने भी भीमराव अंबेडकर के जीवन से जुड़ी घटनाओं पर जानकारी दिया।

मौके पर सांसद प्रतिनिधि विनोद यादव, मनोज चैधरी, किसान मोर्चा भाजपा मंडल अध्यक्ष रविशंकर सिंह, पुर्व विधायक प्रतिनिधि अनिल यादव समाजसेवी भाजपा कार्यकर्ता मनोज भगत, भाजपा प्रखण्ड उपाध्यक्ष पिन्टू सिंह, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष रामबचन यादव, मीडिया प्रभारी विकास शर्मा, कन्हैया कुमार, विकास चैधरी, मनीष सिंह, विकास कुमार सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons