LatestNewsगिरिडीहझारखण्डराज्य

झामुमो कार्यालय सहित कई स्थानों पर मनाई गई प्रथम महिला शिक्षिका सावित्री बाई फुले की जयंती

  • सवित्री बाई की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर किया नमन

गिरिडीह। बस स्टैंड के समीप झामुमो जिला कार्यालय में मंगलवार को प्रथम महिला शिक्षिका सावित्रीबाई फुले की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम में सदर विधायक सुदिव्य कुमार सोनू, जिला अध्यक्ष संजय सिंह, पूर्व विधायक ज्योतिंद्र प्रसाद, प्रमिला मेहरा समेत कई नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे। इस दौरान विधायक समेत अन्य लोगों ने सबसे पहले सावित्रीबाई की तस्वीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर नमन किया।

इस दौरान सदर विधायक श्री सोनू सहित अन्य झामुमो नेताओं ने कहा कि महिला शिक्षा उस समय एक कल्पना स्वरूप थी। जिसे माता सावित्रीबाई ने परिवर्तन कर महिलाओं को शिक्षित करने के उद्देश्य से कई कार्य किए। कहा कि स्त्रियों और बेटियों को शिक्षा से जोड़ने की दिशा में सावित्रीबाई के द्वारा किया गया कार्य आज भी प्रेरणादायक और प्रासंगिक है। वहीं प्रमिला मेहरा ने कहा कि सावित्रीबाई ने महिलाओं के लिए संघर्ष के तौर पर शिक्षित करने के उद्देश्य से जन्मदाता के रूप में कार्य की।

मौके पर रॉकी सिंह मोहम्मद मीनू राकेश रंजन जाकिर फरदीम हारूल दा चांद रसीद अजीत सिन्हा तूफान सोनी चौरसिया हिना मुनीम समेत कई कार्यकर्ता व महिला मौजूद थे।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons