LatestNewsTOP STORIESकोडरमागिरिडीहझारखण्डराँची

हमलावरों ने गिरिडीह के पंपू तालाब के समीप यात्री का किया पीटाई, नगद रुपए लेकर हुए फरार

गिरिडीहः
गिरिडीह शहर के स्टेशन रोड स्थित पंपू तालाब के समीप एक यात्री के साथ मारपीट कर अज्ञात हमलावरों ने मारपीट कर गंभीर रुप से जख्मी कर दिया। हमलावरों ने पीटाई कर उसके पास मौजूद करीब 4500 सौ रुपए भी लूट लिया। घटना शनिवार की सुबह का बताया जा रहा है। अज्ञात हमलावरों के पीटाई से जख्मी यात्री धनबाद के गोंविदपुर का बुलबुल रजक बताया जा रहा है। हमलावरों ने बुलबुल की पीटाई कर उसे घटनास्थल पर रात भर छोड़ दिया गया। हमलावरों ने पीड़ित बुलबुल को इतना पीटा कि उसे बेहतर इलाज के लिए रेफर करना पड़ा। सुबह टहलने निकले लोगों ने घटना की जानकारी नगीना सिंह रोड निवासी हरीश सिन्हा को दिया। इस दौरान हरीश सिन्हा भी पहुंचे, और घटना की जानकारी नगर थाना पुलिस को दिया। जानकारी के अनुसार बुलबुल गोंविदपुर का रहने वाला है। लेकिन इलाज के लिए रेफर किए जाने के क्रम में ही बुलबुल ने बताया कि शुक्रवार की देर रात वो अपनी बहन से मिलने गिरिडीह पहुंचा था। और टहलने निकला था। इसी दौरान चार अज्ञात हमलावरों ने उसे पंपू तालाब के समीप जमकर पीटा। और उसे अधमरा कर वहीं छोड़ दिया। लेकिन उसके जेब में रखे 4200 सौ लूट कर फरार हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों में भी दहशत है।

Please follow and like us:
Hide Buttons