गिरिडीह में तैलिक साहु समाज की बैठक संपन्न, दहेज मुक्त विवाह के प्रयास पर निर्णय
गिरिडीहः
राष्ट्रीय तैलिक साहु संगठन के गिरिडीह इकाई की बैठक शनिवार को सदर प्रखंड के बरमोरिया में हुआ। तैलिक साहु संगठन के प्रर्देश अध्यक्ष सुनील साहु समेत कई पदाधिकारी और सदस्य इस दौरान शामिल हुए। बैठक के माध्यम से प्रर्देश अध्यक्ष ने पीएम मोदी के नाम खुला पत्र जारी करते हुए समाज में दहेज प्रथा, बाल विवाह और अशिक्षा को लेकर जागरुकता अभियान चलाने का मांग किया। प्रर्देश अध्यक्ष ने कहा कि हालात देखते हुए इन मु्द्दों पर जन-जागरुकता अभियान चलाना बेहद जरुरी है। क्योंकि इन मुद्दों पर सफल हुए, तो निश्चित तौर पर साहु समाज की पहचान पूरे देश में बढ़ेगी। प्रर्देश अध्यक्ष ने यह भी कहा कि अब साहु समाज राज्य के हर जिले में दहेज मुक्त विवाह के प्रयास को बढ़ावा देगा। इसे पहले बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा किया गया। तो कई महत्पूर्ण निर्णय भी लिए गए। बैठक में रामबाबू साहु, नकुल साव, इनौद साव, बोधी साव, किसुन साव, रामचन्द्र साव, सीताराम साव, समरेश साव, विनोद साव, बालेशवर साहु, अशोक साव, आंनद साव, तेतलाल साव समेत कई मौजूद थे।