LatestNewsगिरिडीहझारखण्ड

पेशम नदी में अचानक बढ़े जलस्तर में बही दो महिला, एक की मौत एक घायल

  • बारीश होने के कारण अचानक बढ़ा नदी का जलस्तर
  • दोनों महिला ढिबरा कोड़कर वापस आ रही थी घर

गिरिडीह। जिले के तिसरी प्रखण्ड अन्तर्गत सिंघो पंचायत की मुसहर टोला गांव मंे मंगलवार को करीब तीन बजे अचानक मुसलाधार बारीश होने के करण दो महिला पेशम नाला के बाढ़ में बह गई। जिससे एक महिला दसनी देवी 57 वर्ष की घटना स्थल पर नदी में मौत हो गई। वहीं कोसिला देवी गम्भीर रूप से घायल हो गई। दोनों महिला ढिबरा कोड़कर वापस आ रही थी। घटना की सूचना मिलने के बाद मृतका व घायल महिला को घर लाया गया। घायल का इलाज स्थानीय किसी झोला छाप डॉक्टर से किया जा रहा है।

घायल महिला के पुत्र कारू भुला ने बताया उसकी माँ कोसिला देवी और मृतक दसनी देवी पेट चलाने के लिए ढिबरा (माइका) कोड़ने करीब 10 से 12 लोगांे के साथ पेशम पहाड़ी में दिन के 10 बजे गई थी। सभी लोग 3 बजे के आस पास सर पर ढिबरा का बोरी लेकर पेशम नदी पार करते हुए घर वापस आ रहे थे। उसी समय मूसलाधर वर्षा हुई और पहाड़ी से तीव्रता के साथ नदी में अचानक भारी बाढ़ आ गई। इधर तिसरी थाना प्रभारी पीकू प्रसाद ने बताया उन्हें इस प्रकार की घटना की कोई जानकारी नही है।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons