LatestNewsगिरिडीहझारखण्ड

अरविंद केजरीवाल के काम से प्रेरित होकर आप से जुड़ रहें युवा

  • दर्जनों युवाओं ने थामा आम आदमी पार्टी का दामन

गिरिडीह। आम आदमी पार्टी द्वारा पूरे झारखंड में सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है और लगातार युवाओं का शामिल होना जारी है। झारखंड के युवा अरविंद केजरीवाल के काम की राजनीति को पसन्द कर रहे हैं। उक्त बातें आम आदमी पार्टी गिरिडीह के जिला संयोजक सागर कुमार चौधरी ने बुधवार को गांवा में कही। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के प्रति लोगों का विश्वास बढ़ रहा है और लोग लगातार आम आदमी पार्टी में बढ़-चढ़कर जुड़ रहे हैं। श्री चौधरी ने कहा कि गिरिडीह जिला में भी व्यापक स्तर पर सदस्यता अभियान चलाकर लोगों को जोड़ने का कार्य जारी है।

कहा कि प्रदेश संयोजक डीएन सिंह ने जनवरी में हर विधानसभा में प्रथम चरण में एक हजार लोगों को जोड़ने का लक्ष्य दिया है। कहा कि हर विधानसभा में आम आदमी पार्टी की सदस्यता अभियान तेज होगा। बुधवार को धनवार विधानसभा क्षेत्र अन्तर्गत गावाँ प्रखंड में सदस्यता अभियान के दौरान जिला संयोजक के समक्ष दिनेश यादव के नेतृत्व में दर्जनों नौजवानों ने आम आदमी पार्टी का दामन थामा। दिनेश यादव ने कहा कि आम आदमी पार्टी ही भ्रष्टाचार मुक्त शासन दे सकती है। कहा कि वे अरविन्द केजरीवाल के काम की राजनीति से प्रेरित होकर आम आदमी पार्टी में शामिल हुए हैं। कहा कि जनता के विकास का विजन केवल आम आदमी पार्टी के पास है।

आम आदमी पार्टी में शामिल होने वाले नौजवानों में दिनेश कुमार दास, चंद्रिका रविदास, उमेश रविदास, रंजीत रविदास, राजेन्द्र रविदास, कैलाश रविदास, शम्भु रविदास, तुलसी रविदास, राहुल चौधरी, अखिलेश पाण्डेय, नीतीश यादव सहित कई लोग शामिल हैं।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons