LatestNewsगिरिडीहझारखण्डराज्य

एसपी दीपक शर्मा पहुंचे सरिया थाना, किया थाना का निरीक्षण

  • पुलिस अधिकारियों को दिए कई अहम दिशा निर्देश

गिरिडीह। गिरिडीह के एसपी दीपक कुमार शर्मा बुधवार को सरिया थाना पहंचे और थाने का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान एसपी श्री शर्मा ने थाना प्रभारी सहित अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण दिशा निर्देश को दिए। साथ ही महिला पुलिस हाजत में गंदगी देखकर फटकार भी लगाया।

इस दौरान उन्होंने बताया कि सरिया थाना के कुछ महत्वपूर्ण कागजात की जांच करने के साथ ही अन्य कार्याे का समय पर निष्पादन का निर्देश दिया गया है। कहा कि बीते दिनों साइबर अपराधों पर पुलिस कड़ी कार्रवाई कर रही है। इस क्रम में अपराधियों की गिरफ्तारी भी हुई है। पूरे जिले मे किसी भी अपराध में संलिप्त लोगांे को पुलिस नही छोड़ेगी। इस दौरान उन्होंने पूरे थाना परिसर में स्वच्छता बनाएं रखने का निर्देश दिया।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons