LatestNewsगिरिडीहझारखण्डराज्य

बेंगाबाद प्रखंड मुख्यालय के पास आजसू ने 16 सूत्री मांगों को लेकर किया धरना प्रदर्शन

  • पार्टी नेताओं ने हेमंत सरकार को लिए आड़े हाथों, कहा सरकार लूट में है व्यस्त

गिरिडीह। 16 सूत्री मांगो को लेकर आजसू पार्टी के द्वारा बेंगाबाद प्रखंड मुख्यालय के पास एक दिवसीय धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री उमांकात शरीक हुए। जिसमें काफी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए।

धरना कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आजसू नेता सह पूर्व मंत्री उमाकांत रजक ने कहा कि झारखंड में लूट की सरकार चल रही है। हेमंत सोरेन की सरकार राज्य के खनिज संपदाओं को बेच कर अपना तिजोरी भरने में लगी हुई है। इस सरकार ने अभी तक बालू का टेंडर नहीं किया लेकिन बालू माफिया नदियों से बालू उठाकर उसे बेच रहे हैं और वह पैसा सरकारी खजाने में ना जा कर सूबे के मुखिया हेमंत सोरेन के पॉकेट में जा रहा है। कहा कि सरकारी योजनाओं में लूट मची हुई है। मनरेगा, आवास, पीडीएस समेत गरीबों के लिए जितनी कल्याणकारी योजनाएं हैं सभी में लूट और भ्रष्टाचार व्याप्त है। उन्होंने इस सरकारी व्यवस्था के खिलाफ लोगों को एकजुट होकर आवाज उठाने का अहवान किया। कहा कि इस क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले प्रतिनिधि को आम आवाम के दर्द से कोई लेना देना नहीं है। उन्होंने क्षेत्र के विकास के लिए अपने ही क्षेत्र से जनप्रतिनिधि का चुनाव करने की बात लोगों से कही ताकि क्षेत्र की तस्वीर बदल सके।

धरना को संबोधित करते हुए आजसू के केंद्रीय सचिव अर्जुन बैठा ने कहा कि भ्रष्टाचार के कारण आम जनता को उनका हक नहीं मिल पा रहा है। सैंकड़ों जरूरतमंद आवास योजना के लाभ से वंचित है और पैसे लेकर योजना को बेचा जा रहा है। अंचल कार्यालय में भ्रष्टाचार चरम पर है। किसान रैयत अपनी जमीन के कागजात दुरुस्त करने के लिए अंचल कार्यालय का चक्कर काट रहे है। जबकि भूमाफियाओं का काम पैसे के बल पर तुरंत कर दिया जा रहा है। कहा कि सरकारी बाबुओं और कर्मियों को अपनी कार्यशैली में सुधार लाने की जरूरत है। सुधार नहीं होने पर पार्टी जन समर्थन के साथ संघर्ष को तेज करेगी।

कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष गुड्डू यादव, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष प्रियंका शर्मा, सीपी साहा, बिरेंद्र राम, अमित यादव, बजरंगी साह, दीपक पाण्डेय, राकेश सिन्हा, प्रखंड अध्यक्ष महेंद्र यादव, नंदनी देवी, प्रमिला देवी, बिंदु कुमारी, सरिता देवी, रीना देवी, बेबी कुमारी समेत काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons