श्री श्री 108 देवीमद भागवत ज्ञान यज्ञ सह माता भगवती प्राण प्रतिष्ठा को लेकर निकाली कलश यात्रा
- भक्तों ने कलश लेकर कई गांवों का किया भ्रमण
गिरिडीह। तिसरी प्रखंड के सिंघो गांव में नौ दिवसीय श्री श्री 108 देवीमद भागवत ज्ञान यज्ञ सह माता भगवती प्राण प्रतिष्ठा की शुभारंभ सैकड़ो महिला व कन्या द्वारा भव्य कलश यात्रा निकाल कर की गई। इस दौरान कलश यात्रा में शामिल भक्तों ने कई गांवों का भ्रमण किया। कलश यात्रा सिंघो के देवी मंडप से गुमगी तक कलश यात्रा निकाली गया। गुमगी नदी में विधिवत पूजा अर्चना के बाद कलश में जल भरकर वापस मंडप पहुंचे। इस दौरान दुर्गा माता की जय, हर हर महादेव के जयकारे से वातावरण गूंज उठा।
मौके पर पंडित दिवाकर शास्त्री ने कहा कि यज्ञ जन कल्याण की भावना से की जाती है। देवी पूजन प्रवचन आदि से लोगांे में संस्कार मिलता है। कलश यात्रा को सफल बनाने में यज्ञ आयोजक समिति के मुन्ना राणा, संदीप शर्मा, नरेश यादव सहित कई लोगांे का अहम योगदान रहा।
Please follow and like us: