LatestNewsTOP STORIESकोडरमागिरिडीहछत्तीसगढ़जम्मू कश्मीरझारखण्डराँची

शाकम्भरी सेवा समिति ने गिरिडीह में धूमधाम से मनाया माता शाकम्भरी का महोत्सव, हुआ मंगल पाठ

गिरिडीहः
गिरिडीह शाकम्भरी सेवा समिति के तत्वाधान में गुरुवार की शाम शहर के श्याम मंदिर में माता शाकम्भरी का 13वां वार्षिक सह प्राक्ट्य महोत्सव मनाया गया। एक दिवसीय महोत्सव में जहां काफी संख्या मंे श्रद्धालुओं का जुटान हुआ। वहीं 251 महिलाओं ने सुहाग का लाल जोड़ा धारण कर माता शाकम्भरी के मंगल पाठ में शामिल हुई। इस दौरान समिति द्वारा माता शाकम्भरी का भव्य दरबार सजाया गया था। तो समिति के सदस्यों द्वारा भव्य अखंड ज्योत भी जलाया गया। अखंड ज्योत के समक्ष ही श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर माता शाकम्भरी का आह्वान किया। और सुख-समृद्धि और निरोगीकाया का आशीर्वाद मांगा। कमोवेश, आस्था के समुंद्र में हर एक भक्त गोता लगाते दिखेे। जबकि महोत्सव के दौरान माता का मेेंहदी उत्सव मनाया गया।

जिसमें महिलाओं ने माता के हाथ पर मेंहदी रची, तो गजरा उत्सव के साथ चुनरी उत्सव और कन्या पूजन का भी आयोजन किया गया। भजन-र्कीतन के बीच देर रात चले महोत्सव में भक्ति रस की गंगा बहती रही। और श्रद्धालु उसे डूबकी लगाते रहे। वहीं महोत्सव के बाद माता शाकम्भरी की भव्य आरती की गई। जबकि भंडारे का आयोजन हुआ। जिसमें श्रद्धालुओं ने माता के भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। इधर महोत्सव को सफल बनाने में अमित छापरिया, विनोद खंडेलवाल, सुधीर गोयल, दीपक शर्मा, दीपक चिरानिया, अरुण लाडिया, सुरेन्द्र छापरिया और गोपाल डंगाईच समेत कई भक्तों की खास भूमिका रही।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons