भाजपा के कामकाजी समिति की हुई बैठक, लिए गए कई निर्णय
- पूर्व सांसद व पूर्व विधायक भी हुए बैठक में शामिल
गिरिडीह। भाजपा के कामकाजी समिति की एक बैठक रविवार को हरीचक स्थित पार्टी कार्यालय में हुई। बैठक में पूर्व सांसद रविंद्र पांडेय, पूर्व विधायक निर्भय शाहाबादी, नागेंद्र महतो, जिला अध्यक्ष महादेव दुबे, जिला महामंत्री संदीप डंगाईच सहित जिला कमिटी के पदाधिकारी शामिल हुए। बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा हुई। जबकि कामकाजी समिति की बैठक में 31 जनवरी से पहले तक जिले के सभी बूथों में पन्ना प्रमुख बनाने के साथ संगठन को मजबूत किए जाने को लेकर चर्चा की गई।

बैठक के दौरान कहा गया की मंडल अध्यक्ष के तालमेल के साथ बूथों में पन्ना प्रमुख बनाए जाने है। इस दौरान बैठक में पार्टी को धारदार बनाए जाने से जुड़े मुद्दे पर भी चर्चा की गई। बैठक में जिला महामंत्री सुभाष चंद्र सिन्हा, रंजन सिन्हा, नगर अध्यक्ष हरमिंदर सिंह बग्गा, निर्भय सिंह, डिप्टी मेयर प्रकाश सेठ, किसान मोर्चा के दिलीप वर्मा, कार्यसमिति सदस्य नुनूलाल मरांडी, उषा कुमारी, शालिनी वैशखियार, जाकिर हुसैन छोटू, राजेश जायसवाल, मनोज मौर्या, संजीत सिंह पप्पू, विवेश जालान समेत कई नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए।