LatestNewsTOP STORIESकोडरमागिरिडीहझारखण्डराँची

हेमंत सरकार के दबाव में गिडिीह प्रशासन और पुलिस जिले के भूमाफियाओं को दे रही संरक्षणः अन्नपूर्णा देवी

वो दिल्ली में रहती है लेकिन गिरिडीह में अधिकारी क्या कर रहे है इस पर पूरी नजर है

गिरिडीहः
शनिवार की शाम अचानक गिरिडीह पहुंची केन्द्रीय शिक्षा मंत्री सह कोडरमा सांसद अन्नपूर्णा देवी का स्वागत शहर के परिसदन भवन में स्वागत भव्य रुप से किया गया। पत्रकारों से बातचीत के दौरान केन्द्रीय शिक्षा मंत्री हेमंत सरकार के साथ स्थानीय प्रशासन पर जमकर बरसी। और कहा कि दिल्ली में रहती जरुर है। लेकिन नजर उनकी गिरिडीह में भी है कि किस तरह से प्रशासन और पुलिस हेमंत सरकार के दबाव में प्रशासन और पुलिस भूमाफियाओं को संरक्षण दे रही है। फोन काॅल उदाहरण देते हुए केन्द्रीय शिक्षा मंत्री ने कहा कि उनके व्यक्तिगत नंबर पर आने वाले सौ काॅल में 80 काॅल सिर्फ जमीन विवाद से जुड़ा हुआ रहता है। लिहाजा, स्थानीय प्रशासन को वो कड़े शब्दों में अल्टीमेटम देती है कि अगर भाजपा की सरकार बनी, तो ऐसे अधिकारी हर वक्त अपने उपर कार्रवाई के लिए तैयार रहे। क्योंकि गिरिडीह में लगातार सरकारी जमीनों के साथ गरीबों की जमीनों को हड़पा जा रहा है। और भूमाफिया जिस कदर सरकारी जमीनों को हड़प रहे है। उसके कारण केन्द्र सरकार के कई बड़े प्रोजेक्ट जो जनहित और छात्रों से जुड़े है। वो धरातल पर नहीं उतर पा रहे।
प्रशासन पर सवाल उठाते हुए केन्द्रीय शिक्षा मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि जिले के रेकर्ड रुम में भी पिछले कई दिनों से गड़बड़ी देखा जा रहा है। क्योंकि पिछले एक माह से किसान मंच के कार्यकर्ताओं का लगातार धरना जारी है। इसके बाद भी प्रशासन की नजर इन किसानों को पर अब तक नहीं जाना, यही दर्शाता है कि अधिकारी हेमंत सरकार के दबाव में काम कर रहे है। एक सवाल के जवाब में अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि एक साजिश रची जा रही है हिंदु समुदाय के त्योहारों को दबाने का। क्योंकि दुसरे समुदाय के त्योहार रहते है तो कोरोना गाईड लाईन का उल्लघंन कर त्योहारों को मनाने की छूट दी जाती है। दुसरी तरफ हिंदु समुदाय के त्योहारों पर पांबदियां लगाई जाती है। केन्द्रीय मंत्री ने इस दौरान रामनवमी के त्योहार का उदाहरण देते हुए कहा कि राज्य में पहले हेमंत सरकार ने कुछ और निर्देश जारी किया। इसे रामभक्तों के मन में आक्रोश पैदा हुआ, तो फिर निर्देश बदल दिए गए।


इधर केन्द्रीय मंत्री के स्वागत के दौरान धरना दे रहे किसान मंच के कई कार्यकर्ता उनसे मिलने सर्किट हाउस पहुंचे। और अपनी समस्याओं को रखा। केन्द्रीय मंत्री से किसान मंच के कार्यकर्ताओं ने प्रशासन से वार्ता कर समस्या समाधान की अपील भी की। इस दौरान केन्द्रीय मंत्री का स्वागत भाजपा अध्यक्ष महादेव दुबे, किसान मोर्चा के अध्यक्ष दिलीप वर्मा, सांसद प्रतिनिधी दिनेश यादव, भाजपा नेता विनय सिंह, जिला महामंत्री सुभाष सिन्हा, नवीन सिन्हा समेत कई भाजपा नेता मौजूद थे।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons