LatestNewsगिरिडीहझारखण्डपॉलिटिक्स

गिरिडीह पहुंचे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष समेत कई प्रदेश स्तरीय नेता

  • जिला कमिटी के कार्यकर्ता सम्मेलन में हुए शामिल
  • अफरा तफरी के बीच हुई कार्यक्रम की शुरुवात
  • पूर्व विधायक नागेन्द्र महतो का नाम नही पुकारे जाने पर बगोदर के कार्यकर्ताओं ने किया हंगामा

गिरिडीह। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सदस्य दीपक प्रकाश गुरुवार को गिरिडीह पहुंचे और शहर के सिहोडीह के सिद्धविनायक धर्मशाला में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल हुए। उनके साथ प्रदेश महामंत्री प्रदीप वर्मा, भाजपा नेता सह युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अमित तिवारी, मांडू विधायक जयप्रकाश पटेल, पूर्व सांसद रविंद्र राय, रवींद्र पांडेय और गिरिडीह के जमुआ विधायक केदार हाजरा, पूर्व विधायक निर्भय शाहाबादी, जिलाध्यक्ष महादेव दुबे ने भी मंच पर मौजूद थे। कार्यकर्ता की भीड़ के साथ पार्टी के नेताओं ने पूरे उत्साह के साथ प्रदेश अध्यक्ष समेत प्रदेश के नेताओं का स्वागत किया। हालाकि कार्यकर्ता सम्मेलन में अफरा तफरी का माहौल भी रहा। वहीं महिला मोर्चा की नेताओं को मौका तक नहीं मिल पाया।


अफरा तफरी के बीच ही बगोदर के कार्यकर्ताओ ने सम्मेलन को लेकर हंगामा भी किया। क्योंकि शुरुवात में सभी नेताओ का स्वागत अंगवस्त्र देकर और माला पहनाकर किया जा रहा था। बगोदर के पूर्व विधायक नागेंद्र महतो का नाम की घोषणा स्वागत के दौरान नही किए जाने से कार्यकर्ता उखड़ गए। काफी समझाने के बाद कार्यकर्ता माने इसके बाद सम्मेलन की शुरुवात हुई।

सम्मेलन में हजारों की संख्या में जिला कमिटी के 34 मंडल के कार्यकर्ता शामिल हुए। इस दौरान कार्यकर्ता सम्मेलन की शुरुवात प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश और मांडू विधायक जयप्रकाश भाई पटेल समेत अन्य नेताओं ने पार्टी का राष्ट्रीय झंडा झंडोतोलन कर किया। लेकिन उद्घाटन की एक फोटो भी काफी रोचक रहा। जब प्रदेश अध्यक्ष समेत अन्य नेताओं ने 100 करोड़ के टीकाकरण का गुब्बारा उड़ा कर किया। इसके बाद सम्मेलन में नेताओ ने पार्टी के संस्थापकों के फोटो पर जहा पुष्पांजलि अर्पित कर व दीप जलाकर कार्यक्रम की शुरूआत की गई।

सम्मेलन में भाजपा नेता लक्ष्मन सिंह, पूर्व विधायक लक्ष्मन स्वर्णकार, सुरेश साव, सांसद प्रतिनिधि दिनेश यादव, किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष दिलीप वर्मा, कामेश्वर पासवान, नुनुलाल मरांडी, संजीत सिंह पप्पू, नवीन सिन्हा, प्रशांत जास्यवाल, संतोष गुप्ता, महिला नेत्री शालिनी वैशखियार, संजू देवी, उषा देवी समेत कई शामिल हुई।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons