LatestNewsकोडरमागिरिडीहझारखण्डराँची

भाजपा के अनुसूचित जाति मोर्चा ने गिरिडीह में मनाया संविधान गौरव दिवस

गिरिडीहः
भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के गिरिडीह कमेटी ने संविधान गौरव दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान मोर्चा के अध्यक्ष प्रकाश दास के नेत्तृव में पहले जहां अबेंडकर चाौक पर संविधान निर्माता बाबा भीमराव अबेंडकर के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। मौके पर जमुआ विधायक केदार हाजरा, पूर्व विधायक निर्भय शाहाबादी, भाजपा के दागी नेता कामेशवर पासवान, पूर्व महापौर सुनील पासवान समेत अन्य नेताओं व कार्यकर्ताओं ने प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद अबेंडकर भवन में अनुसूचित जाति मोर्चा के नेत्तृव में ही गौरव दिवस को लेकर गोष्ठी आयोजित की गई। गोष्ठी को संबोधित करते हुए जमुआ विधायक केदार हाजरा ने कहा कि बाबा भीमराव ने काफी मेहनत के साथ देश के संविधान का निर्माण किया। भारत को विश्व के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश का दर्जा संविधान निर्माता ने संविधान बनाकर दिलाया। लेकिन राजनीतिक विरोधाभास के कारण कई दल खुद को इसे उपर समझते है। और संविधान तक की इज्जत नहीं करते।

गोष्ठी को पूर्व विधायक शाहाबादी ने संबोधित करते हुए कहा कि संविधाान निर्माता बाबा भीमराव अबेंडकर ने जिस समाज की परिकल्पना किया था। उसे मोदी सरकार पूरा की दिशा में काम कर रही है। देश का संविधान बना हुआ है इसे अधिक गौरव की बात हो नहीं हो सकता। लेकिन विपक्षी दल ने कभी संविधान निर्माता के आदर्शो को समझा नहीं। इस बीच गोष्ठी को पूर्व महापौर सुनील पासवान, मोर्चा के अध्यक्ष प्रकाश दास, भाजपा जिलाध्यक्ष महादेव दुबे और भाजपा के दागी नेता कामेशवर पासवान ने भी संबोधित किया। जबकि गोष्ठी में भाजपा नेत्री शालिनी वैशखियार, अनूप सिन्हा समेत मोर्चा के कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons