LatestNewsगिरिडीहझारखण्ड

सरिया के प्रवासी मजदूर की गुजरात में मौत

रिलांयस कंपनी में काम करता था मृतक सहदेव महतो

गिरिडीह। सरिया के कानाडीह गांव निवासी 40 वर्षीय सहदेव महतो की मौत शनिवार को गुजरात में इलाज के क्रम में हो गई। जानकारी के अनुसार मृतक प्रवासी मजदूर सहदेव महतो गुजरात में रहकर काम करता था। इसी दौरान शुक्रवार की शाम को उसे पेट में दर्द उठा। दर्द की शिकायत किए जाने के बाद उसे गुजरात के एक अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। लेकिन शनिवार की सुबह उसकी मौत हो गई। इस दौरान मृतक के मौत की जानकारी उसके मित्रों ने परिजनों को दी। मृतक के परिवार में पत्नी सहोदरी देवी, बेटी दुलारी कुमारी और बेटा संजय कुमार है। जानकारी के अनुसार मृतक सहदेव गुजरात में रिलांयस कंपनी में कार्यरत था। इधर परिजनों ने स्थानीय प्रशासन से सहदेव के शव को घर लाने में सहयोग मांगा है।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons