LatestNewsगिरिडीहझारखण्ड

घूस लेते राजस्व कर्मचारी चढ़ा निगरानी के हत्थे

गिरिडीह। सदर अंचल के राजस्व कर्मचारी संजय कुमार साव को गुरुवार को धनबाद निगरानी विभाग की टीम ने रंगे हाथ घूस लेते गिरफ्तार कर लिया। निगरानी विभाग की यह कार्रवाई आज दोपहर उस वक्त हुई, जब अंचल कार्यालय में सुरेश साव नामक एक व्यक्ति से म्यूटेशन के लिए 3500 रूपये बतौर घूस ले रहा था।

ये है मामला

बताया जाता है कि महेशलुण्डी निवासी शिकायतकर्ता सुरेश साव ने राजस्व कर्मचारी को अपनी करहरबारी स्थित जमीन के म्यूटेशन के लिए कागजात दिये थे। इसके ऐवज में राजस्व कर्मचारी ने सुरेश साव से पांच हजार रूपए की मांग की थी। सुरेश साव ने पहले 15 सौ रूपए राजस्व कर्मचारी को दे दिये थे। लेकिन राजस्व कर्मचारी पूरे पैसे पर अड़ा हुआ था। जिसके बाद सुरेश साव ने धनबाद निगरानी से संपर्क कर मामले की जानकारी दी। निगरानी की टीम ने सुरेश को राजस्व कर्मचारी से गुरूवार को पैसे के लेनदेन के लिए समय देने को कहा। जिसके बाद लेनदेन के दौरान ही निगरानी के अधिकारी केएन सिंह जवानों के साथ अंचल कार्यालय पहुंचे और राजस्व कर्मचारी को धर दबोचा।

राजस्व कर्मचारी को धनबाद ले गई टीम

आरोपी राजस्व कर्मी को गिरफ्तार करने के बाद टीम में शामिल अधिकारी उसे अंचल कार्यलय के रिकार्ड को भी खंगाला वहीं गिरफतार राजस्व कर्मचारी के अलकापुरी स्थित आवास पर भी टीम ने दबीश दी। हालांकि टीम को राजस्व कर्मचारी के आवास से कुछ भी हाथ नहीं लगा। कयास लगाए जा रहे हैं कि गिरफतारी के वक्त ही राजस्व कर्मचारी के आवास से जरूरी दस्तावेज और अन्य सामग्रियों को हटा दिया गया था। फिलहाल निगरानी की टीम राजस्व कर्मचारी को अपने साथ धनबाद ले गई है।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons