देवघर एम्स से इलाज कराकर गिरिडीह लौट रही दो महिलाओं के साथ हुआ रेप
- पुलिस मामले को बता रही है संदिग्ध, एक पीड़िता के पास आरोपी का फोटो होने का दावा
गिरिडीह। देवघर एम्स से इलाज कराकर गिरिडीह लौट रही दो महिलाओं के साथ गैंगरेप की घटना सामने आई है। हालांकि बेंगाबाद थाना की पुलिस मामले को संदिग्ध बताकर जांच की बात कह रही है। जबकि रेप की शिकार एक महिला के पास एक आरोपी का फोटो मौजूद होने की बात कही जा रही है। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया की दोनो महिलाओ के साथ वाकई गैंगरेप की घटना हुई भी है या नही, ये फिलहाल स्पष्ट नही है। जांच किया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार दोनो महिला गिरिडीह के गांवा और बिरनी के गांव की रहने वाली है और शनिवार की सुबह देवघर एम्स से इलाज कराकर लौट रही थी। इसी दौरान जब दोनो बदवारा गांव के पास पहुंची, तो दो आरोपियों ने दोनो के साथ दुष्कर्म किया और दोनो फरार हो गए। दोनो आरोपी कहां के रहने वाले थे ये पता नही चल पाया है। घटना के बाद दोनो किसी तरह बेंगाबाद थाना पहुंची और मामले की जानकारी थाना प्रभारी को दिया। इसके बाद थाना प्रभारी भी जांच में जुटे। लेकिन पुलिस मामले को संदिग्ध मानकर चल रही है। वहीं सीनियर अधिकारी ने थाना प्रभारी को दोनो पीड़िता का मेडिकल जांच कराने का आदेश दिया है।