LatestNewsगिरिडीहझारखण्ड

राष्ट्रीय यादव सेना के जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र यादव बने प्रदेश संगठन मंत्री

समाज के लोगों ने दी बधाई

गिरिडीह। तिसरी प्रखंड के अन्तर्गत गुमगी निवासी राष्ट्रीय यादव सेना के जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र यादव को झारखण्ड प्रदेश का संगठन मंत्री बनाया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन यादव ने कहा कि समाज के प्रति लग्न, निष्ठा एवं बेहतर कार्य को देखते हुए धर्मेन्द्र यादव को झारखण्ड प्रदेश का संगठन मंत्री बनाया गया है। इधर राष्ट्रीय यादव सेना के जिलाध्यक्ष सह नवनियुक्त संगठन मंत्री धर्मेन्द्र यादव ने कहा राष्ट्रीय नेतृत्व ने जो विश्वास मुझ पर जताया है उस पर खरा उतरने का पुरा प्रयास करूंगा और सभी को साथ लेकर झारखंड प्रदेश की कार्यकारिणी का विस्तार कर संगठन के उद्देश्यों को लोगों तक पहुंचाने की कोशिश करूंगा।


इस मौके पर नवनियुक्त संगठन मंत्री को प्रदेश अध्यक्ष राजू कृष्णा यादव, चतरा जिलाध्यक्ष मंगलदेव यादव, देवघर जिलाध्यक्ष दिनेश यादव, धनबाद जिलाध्यक्ष अशोक यादव, गोड्डा जिलाध्यक्ष चुनचुन यादव, कोडरमा जिलाध्यक्ष रोहित यादव सहित झारखंड के सभी जिलों के पदाधिकारियों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons