LatestNewsगिरिडीहझारखण्डराज्य

भव्य समारोह के साथ रांची-गिरिडीह के लिए रांची एक्सप्रेस ट्रेन की होगी शुरुवात

  • 12 सितंबर को केंद्रीय मंत्री व सांसद चौधरी व विधायक बाबूलाल मरांडी दिखाएंगे हरी झंडी

गिरिडीह। लंबे इतंजार के बाद 12 सितंबर से रांची-गिरिडीह के लिए रांची एक्सप्रेस का परिचालन न्यू गिरिडीह स्टेशन से शुरू हो जाएगा। ट्रेन में 13 जनरल, एसी और स्लीपर कोच के रांची एक्सप्रेस को केन्द्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, गिरिडीह सांसद चन्द्रप्रकाश चौधरी के अलावे भाजपा विधायक बाबूलाल मरांडी और केदार हाजरा हरी झंडी दिखाकर रांची के लिए रवाना करेंगे। इस संबंध में शनिवार को धनबाद रेल डिविजन के डीआरएम ने जानकारी देते हुए कहा की 12 सितंबर से शुरू होने वाले इस एक्सप्रेस ट्रेन के परिचालन को लेकर सारी तैयारी पूरी कर ली गई है।

बताया कि केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी को ट्रेन को हरी झंडी दिखाने के लिए खास तौर पर आमंत्रण भेजा गया है। जबकि धनबाद रेलवे की ओर से गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी और जमुआ विधायक केदार हाजरा को भी आमंत्रण भेजा गया है। धनबाद रेल मंडल के पीआरओ ने बताया की कोडरमा में ही कोडरमा की सदर विधायक नीरा यादव उद्घाटन समारोह में शामिल होंगी। वहीं गिरिडीह स्थित न्यू गिरिडीह स्टेशन में रेलवे के द्वारा भव्य आयोजन किया जाएगा। जिसमें धनबाद डीआरएम के साथ कई और रेल के अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। बताया की 12 सितंबर को सुबह 11 बजे न्यू गिरिडीह स्टेशन से रांची के लिए ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना की जायेगी। ट्रेन बरकाकाना मुरी और टाटीसिलवे के रास्ते रांची जाएगी।

इधर चैम्बर के वरीय सदस्य डॉक्टर अमरजीत सिंह सलूजा और प्रदीप अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि केंद्रीय मंत्री के सहयोग से गिरिडीह के लोगांे को इतनी बड़ी सौगात मिली है। अब उन्हें गिरिडीह से रांची जाने के लिए कोई परेशानी नहीं होगी। ऐसे में चैम्बर के सारे सदस्य उस दिन न्यू गिरिडीह स्टेशन में उद्घाटन के समय मौजूद रहेंगे। बताया की 11 सितंबर को केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी का सम्मान समारोह स्कॉलर बीएड कॉलेज में रखा गया है। क्योंकि केंद्रीय मंत्री के नेतृत्व में ही गिरिडीह चैंबर ऑफ कॉमर्स केंद्रीय रेल मंत्री से मिलकर ट्रेन शुरू कराने में अहम भूमिका निभाया है।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons