LatestNewsगिरिडीहझारखण्डपॉलिटिक्सराज्य

लोजपा के राष्ट्रीय महासचिव राजकुमार राज ने किया झारखंड में पार्टी का विस्तार

  • विकास रंजन सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष व सुधीर अग्रवाल बने प्रदेश महासचिव
  • झारखंड में पार्टी का हो रहा है तेजी से विस्तार: राजकुमार राज

गिरिडीह। लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव राजकुमार राज ने कहा कि झारखंड में लोक जनशक्ति पार्टी संगठन का तेजी से विस्तार हो रहा है। श्री राज ने बताया की संगठन को धारदार बनाने के उद्देश्य से धनबाद के विकास रंजन सिंह को पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं गिरिडीह विधानसभा से प्रत्याशी रहे उपेंद्र कुमार शर्मा और हजारीबाग से प्रत्याशी रहे मुकेश कुमार को प्रदेश उपाध्यक्ष का दायित्व दिया गया है। राजधनवार के सुधीर अग्रवाल को प्रदेश महासचिव तथा दुमका के हेमंत श्रीवास्तव व साहिबगंज के अकाश पांडेय को प्रदेश सचिव और गिरधारी झा को संथाल परगना के प्रभारी नियुक्त किया गया है।


उन्होंने बताया कि 10 जिला अध्यक्षों की घोषणा की गई है। जिसके तहत गिरिडीह के लिए विनीत कुमार, जामताड़ा के लिए आलता देवी, दुमका के लिए मुनीलाल ताती, साहिबगंज के लिए प्रमोद पासवान, पाकुड़ के लिए रंजीत कुमार सिंह, धनबाद के जिलाध्यक्ष मुंद्रिका पासवान को बनाया गया। इस दौरान महिला संगठन का विस्तार करते हुए गिरिडीह के लिए आरती सिंह एवं दुमका के लिए रिंकू देवी को महिला अध्यक्ष एवं गिरिडीह के युवा अध्यक्ष के लिए सूरज पांडेय को मनोनीत किया गया है।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons