GeneralLatestNewsगिरिडीहझारखण्ड

प्रतिमा विसर्जन को लेकर गिरिडीह प्रशासन दिखा सजग, समाजिक और राजनीतिक कार्यकर्ता भी सहयोग में दिखे तत्पर

धूमधाम के साथ शहर के सुंदर, मानसरोवर तालाब और पचंबा बुढ़वा अहार तालाब में भक्तों ने किया मूर्तियां विसर्जन

स्थानीय विधायक सोनू भी मौजूद रहे मानसरोवर तालाब के विसर्जन में, शहर में उमड़ी भक्तों की भीड़स्थानीय विधायक सोनू भी मौजूद रहे मानसरोवर तालाब के विसर्जन में, शहर में उमड़ी भक्तों की भीड़

गिरिडीहः
नौ दिनों तक बच्चों पर अपना आशीष लूटाकर सोमवार को विजयादशमी के साथ ही मां आदि शक्ति दुर्गे की विदाई धूमधाम से हुई। हर एक श्रद्धालुओं ने नम आंखो के साथ मां दुर्गे को विदा किया। रिवाजों को पूरा करने के बाद भक्तगण माता की प्रतिमा लिए विसर्जन शोभा यात्रा में निकले। इस दौरान स्थानीय प्रशासन भी चुस्त-दुरुस्त नजर आया। डीसी राहुल सिन्हा के साथ सदर विधायक सुदिव्य कुमार सोनू, एसपी अमित रेणु, सदर एसडीएम प्रेरणा दीक्षित, सदर एसडीपीओ कुमार गौरव, डीएसपी विनोद रवानी और नगर थाना प्रभारी रामनारायण चाौधरी के अलावे डुमरी सर्किल इंस्पेक्टर आदिकांत महतो पुलिस जवानों के साथ मोर्चा संभाले थे। बरगंडा सार्वजनिक काली मंडा की प्रतिमा लिए भक्तों की भीड़ जब कंधे पर निकली। तो नगर थाना प्रभारी रामनारायण चाौधरी पुलिस जवानों के साथ मुस्तैद दिखें। शहर के चाौक-चैराहों का भ्रमण करते हुए भक्त माता की प्रतिमा लिए बरगंडा पावर हाउस स्थित सुंदर तालाब पहुंचे। जहां भक्तों ने नम आंखो से माता की प्रतिमा का विसर्जन किया।


इस दौरान गांधी चाौक स्थित श्री श्री आदि दुर्गा मंडप और छोटकी दुर्गा मंडप की मूर्तियों को लेकर हजारों भक्तों की भीड़ कंधे पर निकली। तय रास्तों से होते हुए श्रद्धालु माता की प्रतिमा के साथ शहर के चाौक-चोराहों से गुजरते हुए बरवाडीह पुलिस लाईन मोड़ स्थित सुंदर तालाब पहुंचे। जहां मानसरोवर तालाब विसर्जन समिति के पदाधिकारी बाबुल गुप्ता के नेत्तृव में तालाब में तीस सालों की पंरपरा के अनुसार नाव पर माता की प्रतिमा का विसर्जन किया जा रहा था। इस अलौकिक दृश्य को देखने के लिए तालाब पर ही हजारों की संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे। तालाब की जहां समुचित सफाई की गई थी। वहीं तालाब के चारों और लाईट की सजावट था। जबकि तालाब के समीप बने मंच पर सदर विधायक सुदिव्य कुमार सोनू के साथ विसर्जन समिति के पदाधिकारी बाबुल गुप्ता, पंकज ता, पूर्व वार्ड पार्षद चन्द्रदेव यादव, दुलाल चाौधरी समेत कई मौजूद थे। इस दौरान पदाधिकारी बाबुल गुप्ता द्वारा नाव पर चढ़े श्रद्धालुओं को विसर्जन को लेकर निर्देश दिए जा रहे थे।
इधर विजयादशमी को लेकर शहर में लगातार अधिकारियों का गश्ती जारी था।

बड़ा चाौक पर जहां डीसी-एसपी के साथ समाजिक कार्यकर्ता मुकेश जालान, संजय भूदोलिया, रेडक्राॅस के सचिव राकेश मोदी के साथ झामुमो नेता सईद अख्तर और वार्ड पार्षद रुबी बुंलद अख्तर मूर्ति विसर्जन में प्रशासन का सहयोग कर रहे थे। वहीं कंधे पर माता की प्रतिमा लिए निकले श्रद्धालुओं के लिए शहर में जगह भी बनवाया जा रहा था। मौके पर बरगंडा सांस्कृतिक क्लब, सिहोडीह दुर्गा पूजा समिति, बीबीसी रोड पूजा समिति, अरगाघाट सार्वजनिक काली मंडा के साथ अरगाघाट युवक संघ और बरमसिया की प्रतिमा को ट्रक पर लिए भक्तों की भीड़ शहर भ्रमण के लिए निकली। जिन-जिन रास्तों से विसर्जन शोभा यात्रा निकला। उन रुटों पर हजारों की संख्या में उपस्थित भक्त माता की प्रतिमा के दर्शन के लिए खड़े थे। इस बीच पचंबा सार्वजनिक काली मंडा की प्रतिमा लिए श्रद्धालु कंधे पर निकले। और पचंबा बुढ़वा अहार तालाब में प्रतिमा विसर्जन किया। जबकि शहर के मानसरोवर तालाब में दो दर्जन से अधिक मूर्तियों को विसर्जित किया गया। तालाब के समीप विधी-व्यवस्था को सदर एसडीपीओ कुमार गौरव पुलिस जवानों के साथ संभाले थे।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons