LatestNewsगिरिडीहझारखण्डराज्य

उत्पाद विभाग ने बस स्टेंड से 90 लीटर स्प्रिट किया जप्त, एक गिरफ्तार

  • गुप्त सूचना के आधार पर उत्पाद विभाग ने की कार्रवाई
  • गिरिडीह से अवैध तरीके से बिहार सप्लाई किया जाता है स्प्रिट

गिरिडीह। उत्पाद विभाग की टीम ने गुरुवार को गुप्त सूचना के आधार पर गिरिडीह होकर बिहार में अवैध रूप से स्प्रिट सप्लाई करने वाले एक व्यक्ति को बस स्टैंड से गिरफ्तार किया है। इसकी जानकारी उत्पाद अधीक्षक सुधीर कुमार ने गुरुवार को प्रेसवार्ता के दौरान पत्रकारों को दी। गिरफ्तार व्यक्ति दिलीप कुमार श्रीवास्तव बिहार के सहरसा का रहने वाला है। उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि लगातार सूचना प्राप्त हो रही थी कि गिरिडीह जिले से होकर कुछ लोगों द्वारा अवैध रूप से स्प्रिट की स्मगलिंग की जा रही है। उन्होंने बताया कि गिरिडीह रोड के माध्यम से स्प्रिट को बिहार ले जाया जाता है। इसी सूचना के आधार पर उत्पाद निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह के नेतृत्व में बस स्टैंड में घेराबंदी कर 90 लीटर स्प्रिट जप्त करने के साथ ही एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

उन्होंने बताया कि यहां के लोगों से बिहार के लोग संपर्क में है और इसी मिलीभगत से स्क्रीन स्मगलिंग को अंजाम दिया जा रहा था। उत्पाद अधीक्षक श्री कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ की जा रही है और इसके मुख्य सरगना का पता लगाया जा रहा है। उन्होंने आम लोगों से अपील करते हुए कहा कि नजायज शराब का सेवन न करें यह जानलेवा हो सकता है। इस अभियान में अजय कुमार सिंह सुरेंद्र यादव भीम लाल महतो वरुण राय नंद किशोर द्विवेदी नवल किशोर सुबोध प्रसाद सिंह सुरेंद्र राय आदि शामिल थे।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons