LatestNewsगिरिडीहझारखण्डराज्य

बिरनी के बरमसिया में उत्पाद विभाग का छापा, अवैध शराब लदे चार पहिया वाहन को किया जप्त

480 लीटर विदेशी अवैध शराब को बरामद, दो गिरफ्तार

गिरिडीह। बीती रात उत्पाद विभाग की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बिरनी थाना इलाके के बरमसिया से एक चार पहिया वाहन में अवैध शराब भरे कई गैलन जप्त किया है। इस दौरान हुंडई कम्पनी के वेन्यू कार समेत 12 गैलन में लगभग 480 लीटर विदेशी रंगीन अवैध शराब बरामद कर लिया। साथ ही पुलिस ने कार में सवार शराब सप्लायर बगोदर के दोनदलों निवासी दिनेश महतो उर्फ दिनेश लंगड़ा और चालक खूबलाल कुमार को भी गिरफ्तार किया है।

बुधवार को इस बाबत जानकारी देते हुए अवर निरीक्षक कुमार महेंद्र देवगन बताया कि उत्पाद अधीक्षक को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि बरमसिया और बगोदर होकर भारी मात्रा में अवैध शराब का तस्करी किया जा रहा है। सूचना के बाद उत्पाद विभाग के अवध निरीक्षक मनीष कुमार और कुमार महेंद्र देवगन के नेतृत्व में टीम गठित कर उक्त स्थल पर गस्ती की गई। इस दौरान शक के आधार पर एक चार पहिया वाहन की जांच पड़ताल की गई। जांच के दौरान वाहन में 12 गैलन अवैध रंगीन विदेशी शराब लोड पाया गया। साथ ही पुलिस ने रेपर और कवर को भी बरामद किया है। अवर निरीक्षक कुमार महेंद्र देवगम ने बताया कि मुख्य सरगना का पता लगाया जा रहा है। होली और चुनाव के मद्देनज़र विशेष अभियान चलाया जा रहा है। किसी भी कीमत पर शराब के अवैध धंधे का संचालन होने नहीं दिया जाएगा।

छापेमारी दल में उत्पाद विभाग के हवलदार राम बच्चन प्रसाद, गृह रक्षक बल के भगवान राय, सुरेंद्र यादव, अजय सिंह, वरुण राय, जयदेव प्रसाद यादव समेत अन्य जवान शामिल थे।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons