LatestNewsTOP STORIESकोडरमागिरिडीहझारखण्डराँची

पटना के दो शराब कारोबारी का गिरिडीह के द्वारपहरी में हुआ था अपहरण

दो थानों की पुलिस ने किया दोनो को बरामद करने के साथए एक को गिरफ्तार

गिरिडीह
पटना के हाथीदाह के दो शराब का अपहरण शुक्रवार की देर रात गिरिडीह के पचम्बा थाना इलाके में किया गया। अपहरण के बाद दोनो की फिरौती के लिए डेढ़ लाख का मांग किया गया। दोनो के परिजनों को फिरौती की रकम को लेकर जमुआ भी बुलाया गया। लेकिन परिजन सहयोग मांगने जमुआ थाना पहुंच गए। तो जमुआ पुलिस के साथ पचम्बा थाना पुलिस इस मामले की जांच में जुटी। और हाथिदाह निवासी परमजीत और सोनू को दोनो थानों की पुलिस ने जमुआ और पचम्बा थाना के सीमावर्ती इलाका द्वारपहरी से बरामद कर लिया। जानकारी के अनुशार पुलिस ने एक आरोपी अनिल मंडल को गिरफ्तार में लेकर पूछताछ कर रही है। आरोपी अनिल मंडल पचम्बा थाना इलाके के खरियोदीह गांव का रहने वाला है। वैसे दो आरोपी शीनू और गुड्डू अब भी फरार है। फरार दोनो आरोपी गुड्डू और शीनू भी पचम्बा थाना इलाके के रहने वाले बताए जा रहे है। शनिवार की देर रात तक दोनो थानों की पुलिस परेशान रही। मामले की पुष्टि पुलिस इंस्पेक्टर नवीन सिंह ने भी किया है। पुलिस सूत्रों की माने तो परमजीत और सोनू दोनो को गिरिडीह के किसी धर्मदेव ने बुलाया था। वैसे जिस धर्मदेव ने परमजीत और सोनू को बुलाया था। उसे भी जमुआ थाना पुलिस तलाश रही है। फिलहाल ये भी स्पष्ट नही हुआ है की धर्मदेव कौन है और करता है। लेकिन पुलिस सूत्र यह भी बता रहे है की सोनू और परमजीत दोनो ही पटना के हाथिदाह रहने वाले है और शराब कारोबारी बताए जा रहे है।

जानकारी के अनुशार इसी धर्मदेव ने सोनू और परमजीत को गिरिडीह बुलाने के बाद पचम्बा के गुड्डू और शीनू ने मिलकर अपहरण किया। और द्वारपहरी में कही छिपा कर रखा था। इस दौरान गुड्डू और शीनू ने सोनू और परमजीत के परिजनों के डेढ़ लाख लेकर जमुआ आने को कहा। तो दोनो के परिजन से फिरौती की रकम वसूली को लेकर गुड्डू और शीनू ने इसी अनिल मंडल को भेजा। इसके बाद जमुआ थाना पुलिस को दबोची। और परमजीत के साथ सोनू को बरामद कर लिया।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons