LatestNewsगिरिडीहझारखण्डराज्य

खोरिमहुआ से हजारीबाग जा रही यात्री बस विजय रथ हुई दुर्घटनाग्रस्त, दर्जन भर यात्री घायल

  • खोरीमहुआ से जा रही थी रांची, ब्रेस असंतुलित होने पर ट्रक को पीछे से मारी टक्कर

गिरिडीह। हजारीबाग के टाटीझरिया थाना क्षेत्र के बेलवारा जंगल में शनिवार की सुबह यात्री बस विजय रथ दुर्घटनाग्रस्त हो गई। घटना में बस में सवार करीब दर्जन भर यात्री जख्मी हो गए। जिसमें 6 यात्री को गंभीर चोटे आई है। फिलहाल सभी का इलाज हजारीबाग में चल रहा है।

जानकारी के अनुसार झुमरा का विजय रथ बस गिरिडीह के खोरीमहुआ से रांची के लिए सुबह करीब सात बजे रवाना हुई थी। टाटीझरिया थाना प्रभारी आनंद के अनुसार बस का अचानक ब्रेक फेल हो गया और बेलवारा जंगल के पास एक ट्रक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे बस में सवार दर्जन भर यात्री घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी घटनास्थल पहुंची और घायलों को इलाज के लिए हजारीबाग सदर अस्पताल भेजा गया।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons