पिछले चुनाव में चूक के कारण पार्टी को हार का सामना करना पड़ाः निर्भय शाहाबादी
भाजपा के गिरिडीह मध्य भाग का बैठक संपन्न
गिरिडीहः
भाजपा के गिरिडीह मध्य भाग की बैठक मंगलवार को हुई। बैठक में पार्टी के जिलाध्यक्ष महादेव दुबे के साथ पूर्व विधायक निर्भय शाहाबादी और जिला महा मंत्री सुभाष चन्द्र सिन्हा भी शामिल हुए। बैठक की अध्यक्षता जहां मंडल अध्यक्ष अनिल वर्मा ने किया। वहीं मौजूद कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक शाहाबादी ने कहा कि कुछ चूक होने के कारण चुनाव में पार्टी को शिकस्त मिला। लेकिन कार्यकर्ताओं को हताश होने की जरुरत नहीं। क्योंकि आने वाला वक्त भाजपा का ही होगा। इसके लिए एक-एक कार्यकर्ताओं को आपसी तालमेल के साथ समाधान तलाशना होगा। मौके पर जिलाध्यक्ष दुबेे ने कहा कि वर्तमान मंडल अध्यक्ष के नेत्तृव में पार्टी के मध्य भाग को मजबूत किया जाएगा। मध्य भाग के हर कार्यकर्ता काफी सक्रिय है। इस दौरान बैठक में संजीत सिंह पप्पू, दीपक स्वर्णकार, सुरेश मंडल, गोपाल विश्वकर्मा, फूल देवी, सुरेश सिन्हा, गंगाधर दास, रामेशवर मंडल समेत काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।