LatestNewsकोडरमाझारखण्ड

पलंग पर पड़ा मिला विवाहिता का शव, ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप

  • घर के मुख्य द्वार पर लगा था ताला, जांच में जूटी पुलिस

कोडरमा। जिले के सतगावां थाना अंतर्गत पुतोडीह में गुरुवार को विवाहिता का शव उसके ससुराल से बरामद किया गया। विवाहिता का शव पलंग पर पड़ा हुआ मिला। महिला के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है। जिसके बाद से ससुराल पक्ष के लोग फरार है।


ग्रामीणों के अनुसार गुरुवार की सुबह वरुण यादव की 23 वर्षीय पत्नी कविता देवी की हत्या कर दी गयी। जिसके बाद ससुराल पक्ष के लोग शव को छोड़कर मुख्य द्वार में ताला लगाकर फरार हो गये।
घटना की सूचना धीरे-धीरे गांव वालों को मिली जिसके बाद घर के पास काफी संख्या में लोग जुट गये। इसकी सूचना ग्रामीणों द्वारा सतगावां थाना पुलिस को दी गयी। सूचना पाकर सतगावां पुलिस व डोमचांच अंचल के इंस्पेक्टर निरंजन उरांव, एसआई पंचम तिग्गा दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और ग्रामीणों के सामने मुख्य द्वार का ताला तोड़ा।


घर के अंदर जाने पर देखा की वरुण यादव की पत्नी का शव घर में एक पलंग पर पड़ा था। वहीं शव के अगल-बगल चूड़ी, बिछिया व युवक का जीन्स पेंट जो कीचड़ से सना हुआ था, घर की एक खूंटी में टंगा हुआ पाया गया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल कोडरमा भेज दिया है।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons