मुख्यमंत्री के आगमण को लेकर तिसरी में हुई पार्टी कार्यकर्ताओं ने की बैठक
- दूसरे दलों को छोड़कर कई लोगों ने झामुमो की सदस्यता की ग्रहण
गिरिडीह। पांच दिसंबर को गिरिडीह में आयोजित आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में झारखंड प्रदेश के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की आगमन की तैयारी को लेकर सोमवार को तिसरी प्रखंड अंतर्गत खिजूरी पंचायत सचिवालय के समिप झामुमो की एक बैठक प्रखंड अध्यक्ष रिंकू बरनवाल की अध्यक्षता में हुई। बैठक में खिजुरी पंचायत के विभिन्न गांव के 35 युवाओं ने विभिन्न दलों को छोड़ कर झामुमो की सदस्यता ग्रहण की। मौके पर सभी को धनवार के पूर्व विधायक मो0 निजामुद्दीन अंसारी और धनवार प्रखंड के बीस सूत्री अध्यक्ष मो0 सफीक अंसारी ने झामुमो का झंडा देकर पार्टी में स्वागत किया।
बैठक के दौरान प्रखंड अध्यक्ष रिंकू बरनवाल ने कहा कि गिरिडीह में मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर तिसरी प्रखंड में भी जोर शोर से तैयारी चल रही है। तिसरी प्रखंड से भारी संख्या में कार्यकर्ता गिरिडीह पहुचेंगे।
मौके पर बीस सूत्री अध्यक्ष मो मुनीबुद्दीन अंसारी, प्रखंड प्रवक्ता लक्ष्मी वर्मा, उपाध्यक्ष उमेश राम, करीम अंसारी, संगठन मंत्री मत्युस हेंब्रम, युवा मोर्चा प्रखंड अध्यक्ष अमजद अंसारी, नीरज राम, ध्रुव साव, राजन राम, पवन बरनवाल, सिकंदर साव, मनोहर दास, महेंद्र तुरी समेत दर्जनों लोग मौजूद थे।