LatestNewsगिरिडीहझारखण्डराज्य

24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ के आयोजन को लेकर हुई बैठक

  • आयोजिन कमिटी का किया गया गठन

गिरिडीह। तिसरी गायत्री चेतना मंदिर में अनुमंडल स्तरीय गायत्री परिवार के लोगों के साथ बैठक हुई। बैठक में आगामी 19 मार्च को आहूत चार दिवसीय राष्ट्र जागरण 24 कुंदीय गायत्री महायज्ञ पर विचार विमर्श की गई। बैठक में मुख्य रूप से गायत्री परिवार के जिला अध्यक्ष कामेश्वर सिंह, अरुण बरनवाल, रामबिलास मोदी, हरी यादव उपस्थित थे। महायज्ञ को सफल बनाने के लिए पूजा समिति का गठन की गई। जिसमे सर्वसम्मति से अध्यक्ष के रूप में कारू बरनवाल, कोषाध्यक्ष उमेश लाल, सचिव सौदागर पंडित को बनाया गया।

बैठक के दौरान श्री सिंह ने कहा कि महायज्ञ की तैयारी को लेकर अभी से ही जुट जाए। अपने अपने क्षेत्र में महायज्ञ की जानकारी दें। कहा कि आज का सांसारिक जीवन स्वार्थ से भरा हुआ है। स्वार्थ की रोग महामारी की तरह फैल रही है। इस देश में ऋषियों ने कहा जब तक सत्कर्म, सुविचार, सद्भावना, सद्बुद्धि रहेगी धरती बची रहेगी। सद्बुद्धि और सत्कर्म को अपनाने बिना कोई दूसरा विकल्प नही है। देवतुल्य युग ऋषि के शुभ संदेश को पहुंचाने हेतु तपोनिष्ठ पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य द्वारा गांव गांव एवं घर घर गायत्री साधना और गायत्री महायज्ञ की ज्ञान गंगा को पहुंचाने को तप किया जा रहा हैं।

बैठक में नरेश यादव, नारायण यादव, मनोज शर्मा, सौदागर पंडित, कैलाश मोदी, प्रमिला देवी, उर्मिला देवी, मीना देवी, गीता देवी, पूनम देवी, रीना देवी सहित दर्जनों गायत्री परिवार से जुड़े लोग मौजूद थे।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons