LatestNewsगिरिडीहझारखण्ड

जमामो में पंचायत स्तरीय वनभोज का आयोजन

वनभोज के दौरान हेमंत सरकार के कार्य की सराहना

गिरिडीह। जिले के तिसरी प्रखण्ड अन्तर्गत लोकाई नयनपुर पंचायत के ग्राम जमामो में अरविंद मुर्मू की अध्यक्षता में पंचायत स्तरीय वनभोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें प्रखण्ड अध्यक्ष नारायण यादव और प्रखण्ड उपाध्यक्ष मत्युष हेम्ब्रोम उपस्थित थे। मौके पर नारायण यादव ने कहा कि राशन कार्ड से वंचित व्यक्ति को सरकार द्वारा प्रखण्ड आपूर्ति पदाधिकारी के माध्यम से दिया जा रहा है। अब हर व्यक्ति को राशन कार्ड के अनुरूप लाभ मिलेगा। प्रखण्ड उपाध्यक्ष मत्युष हेम्ब्रोम ने कहा झरखण्ड कि जेएमएम हेमंत सरकार बहुत ही अच्छे तरीके से राज्य को संचालित कर रही है। सभी तबके के लोगों को सामान्य रूप से लाभ पहुचा रही है। इस मौके पर सुरेश मरांडी, फागु हांसदा, सुरेश टुडू, फागु हांसदा, कान्हू टुडू, किशोर सोरेन, राहुल टुडू, चारो टुडू समेत कई लोग शामील थे।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons