LatestNewsजम्मू कश्मीरदेश

पाकिस्तान ने की नियंत्रण रेखा के पास गोलीबारी, सेना का एक जवान शहीद

पाकिस्तानी बलों ने गोलीबारी कर और मोर्टार के गोले दागकर संघर्षविराम समझौते का किया उल्लंघन

जम्मू। पाकिस्तानी सेनिकों ने जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के पास भारी गोलीबारी करके और मोर्टार के गोले दागकर संघर्ष विराम समझौते का उल्लंघन किया। जिसमें सेना का एक जवान शहीद हो गया और एक अन्य घायल हो गया। रक्षा प्रवक्ता ने गुरुवार को बताया कि पाकिस्तान की सेना ने मनकोट एवं कृष्णा घाटी सेक्टरों में नियंत्रण रेखा के पास बुधवार की रात को छोटे हथियारों से गोलीबारी करने के साथ ही मोर्टार के गोले दागकर बिना किसी उकसावे के संघर्षविराम समझौते का उल्लंघन किया।
बताया कि भारतीय सेना ने भी इसका मुंहतोड़ जवाब दिया। सीमा पार से गोलीबारी में लांस नायक करनैल सिंह शहीद हो गए। उन्होंने कहा, ‘‘व्हाइट नाइट कोर के जनरल ऑफिसर कमांडिंग एवं सभी रैंक के अधिकारी पुंछ जिले के कृष्णा घाटी सेक्टर में 30 सितंबर की रात को सर्वोच्च बलिदान देने वाले बहादुर लांस नायक करनैल सिंह को सलाम करते हैं और उनके परिवार के प्रति संवेदना प्रकट करते हैं। जानकारी के अनुसार, कृष्णा घाटी सेक्टर में गोलीबारी में एक अन्य जवान घायल हो गया है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons