LatestTOP STORIESकोलकातावेस्ट बंगाल

प. बंगाल भाजपाईयों की रैली में फेंके गये देसी बम

घटना में कई घायल, संदिग्ध 8 लोग गिरफ्तार

कोलकाता। कोलकाता में राज्य सचिवालय पर भाजपा के प्रदर्शन से एक दिन पहले बीरभूम जिले में पार्टी कार्यकर्ताओं की एक रैली पर बम फेंके गये। घटना बीरभूम जिले के पनरुई बाजार की है। भाजपा के कार्यकर्ता यहां एक रैली के लिए जुटे थे। तभी उनपर देसी बम फेंका गया। पुलिस ने मामले में आठ लोगों को गिरफ्तार किया है।

भाजपा नेताओं ने दावा किया कि इस घटना में कई व्यक्ति घायल हो गये और इसके पीछे तृणमूल कांग्रेस का हाथ है। दूसरी ओर तृणमूल कांग्रेस ने आरोपो से इनकार किया किया है। बोलपुर के उप मंडल पुलिस अधिकारी अभिषेक रे ने कहा कि दो राजनीतिक दलों के बीच झड़प के दौरान बम फेंके गये। पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और भीड़ को तितर-बितर कर दिया।

मालूम हो कि भाजपा कार्यकर्ताओं को कथित तौर पर झूठे मामलों में फंसाने के विरोध में जिले के सभी पुलिस थानों में ज्ञापन देने के एक कार्यक्रम के तहत पार्टी के कार्यकर्ता बाजार में एकत्रित हुए थे, ताकि वे पनरुई पुलिस थाने की ओर बढ़ सकें। भाजपा जिला अल्पसंख्यक इकाई के प्रमुख शेख समद ने आरोप लगाते हुए कहा है कि जब हमारे कार्यकर्ता पनरुई बाजार में एकत्रित हो रहे थे तो तृणमूल कांग्रेस के गुंडों ने बम फेंकने शुरू कर दिये। उनके साथ कई कार्यकर्ता घायल हो गये। हालांकि, बाद में रैली का आयोजन किया गया। जिला भाजपा अध्यक्ष एस मंडल ने दावा किया कि भाजपा कार्यकर्ताओं को पुलिस और तृणमूल कांग्रेस प्रताड़ित कर रहे हैं और हमारे खिलाफ झूठे मामले दर्ज किये जा रहे हैं।

Please follow and like us:
Hide Buttons