LatestNewsगिरिडीहझारखण्डराज्य

सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट डालने के आरोप में एक गिरफ्तार

  • कई दिनों से आरोपी नासीर चल रहा था फरार, गुप्त सूचना पर गांडेय पुलिस ने दबोचा

गिरिडीह। सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट करने के एक मामले में फरार चले रहे नसीर हुसैन को गांडेय पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी नसीर को पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया है। जबकि दूसरा आरोपी मोहम्मद इरफान अभी भी फरार बताया जा रहा है। नसीर पिछले कई दिनों से फरार चल रहा था।

बताया जाता है कि देवघर के पथरोल में एक घटना के बाद गांडेय के घाटकुला गांव निवासी नासिर ने गांडेय के न्यूज ग्रुप में घटना के खिलाफ और घटना को अंजाम देने वाले लोगो की गिरफ्तारी नहीं होने पर मंत्री, डीएसपी आवास का घेराव और रोड जाम करने से जुड़ा भड़काऊ पोस्ट शेयर किया था। पुलिस की माने तो गांडेय के जिस समूह में नसीर ने ये पोस्ट किया था। उसमे काफी संख्या में दूसरे समुदाय के लोग भी जुड़े हुए थे। ऐसे में मामले की गंभीरता को देखते हुए गांडेय थाना ने नासिर के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार करने में जुट गई थी, लेकिन आरोपी फरार चल रहा था। इसी क्रम में रविवार को गुप्त सूचना के आधार पर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons