LatestNewsगिरिडीहझारखण्डराज्य

पत्नी के वियोग में पति ने फंदे से झुलकर की आत्महत्या, मरने से पूर्व मां से मोबाईल पर की बात

  • शादी के 12 साल बाद भी बच्चा नही होने के कारण छः माह पूर्व बिनोद को छोड़कर चली गई थी पत्नी

गिरिडीह। तिसरी थाना अंतर्गत चिलगिली गांव में 32 वर्षीय बिनोद कुमार नामक युवक ने शनिवार की देर रात को अपने घर के एक कमरे में फांसी लगाकर इहलीला समाप्त कर ली। घटना की सूचना मिलते ही तिसरी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे मे ंलेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से मृतक के माता-पिता सहित परिवार के अन्य सदस्य काफी मर्माहत है।

मृतक के भाई पिंटू ने बताया की छह माह पूर्व पत्नी के छोड़ कर चले जाने से मृतक बिनोद मानसिक तनाव में रह रहा था। पत्नी को छोड़कर जाने के बाद उस समय तिसरी पुलिस को आवेदन देकर कार्रवाई की अपील की थी। कहा पुराने घर सलगाडीह में हम सभी लोग थे। बिनोद ने फोन पर मां से बात की ओर बोला की रस्सी बांध रहे है पत्नी भाग गई है ओर फोन काट दिया। इसके बाद तुरंत सलगाडीह गांव से परिवार के लोग जब तक तिसरी चिलगिली पहुंचे तब तक वह कमरे में आत्महत्या कर चुका था। घर का दरवाजा भी अंदर से बंद था। पुलिस के आने के बाद दरवाजा तोड़ा गया।

बताया जाता है कि मृतक बिनोद एक राशन दुकान में काम करता था। रात करीब 8 बजे दुकान बंद होने के बाद तिसरी के किसी हार्डवेयर दुकान से कपड़ा का टांगना बनाने वाला रस्सी लिया था। बताया जाता है कि बिनोद की शादी बारह वर्ष पूर्व बिहार के चिरैया गांव में हुई थी। 12 वर्ष के बाद भी कोई संतान नही हुई थी जिसके कारण वह घर छोड़कर चली गई थी। इधर तिसरी थाना प्रभारी संजय नायक ने कहा कि उनके आने के पूर्व का मामला है। थाना के एसआई से मालूम हुई की मृतक बिनोद बरनवाल की पत्नी स्वेच्छा से उसे छोड़कर चली गई थी।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons