LatestNewsकोडरमाझारखण्डपॉलिटिक्स

सेवा और समर्पण अभियान के अंतिम दिन कार्यकर्ताओं ने जलाये 71 दीप

  • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दीर्घायु व उत्तम स्वास्थ्य की की कामना

कोडरमा। भाजपा के सेवा और समर्पण अभियान के अंतिम दिन गुरुवार को देर शाम को भाजपा नगर संयोजक नरेंद्र पाल के नेतृत्व में स्थानीय ध्वजा धारी आश्रम में पार्टी के प्रमुख कार्यकर्ताओं द्वारा देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु जीवन की कामना हेतु हवन का कार्यक्रम किया गया। साथ ही प्रधानमंत्री के 71 वें जन्मदिन के समापन अवसर पर राधा रानी मंदिर में 71 दीप प्रज्वलित कर उनके उत्तम स्वास्थ्य और तरक्की की कामना की गई।


कार्यक्रम में मुख्य रूप से स्थानीय सांसद सह केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी, जिला अध्यक्ष नितेश चंद्रवंशी, पूर्व जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह, जिला उपाध्यक्ष देवनारायण मोदी, जिला मंत्री कांति देवी, वरिष्ठ भाजपा नेता राजकुमार यादव, जिला मीडिया प्रभारी चन्द्रशेखर जोशी, मनोज कुमार झुन्नु, ओबीसी मोर्चा के प्रदेश मंत्री देवेंद्र कुमार, गोपाल कुमार गुतुल, पप्पू पांडेय, प्रवीण कुमार पांडेय, सुमीत चन्द्रवंशी, नरेश मंडल, बासुदेव यादव, संदीप गुप्ता, प्रताप यादव, राजेश यादव, ब्रह्मा देव यादव, सुखदेव यादव, नारायण यादव, खीरू यादव, चंदन सिन्हा, अंबिका प्रसाद, सचिंद्र शर्मा, विजय सिंह, सुरेंद्र भारती ,मुकेश यादव, राजू यादव ,उदय कुमार, सुरेश यादव, छोटू भुइयां ,सुमित कुमार, महेश सिंह, शिव शक्ति कुमार ,रवि राम, राजेश सिंह, दीपू राम सहित कई कार्यकर्ता शामिल हुए।

Please follow and like us:
Hide Buttons