लखीमपुर खीरी घटना की बरसी पर संयुक्त किसान मोर्चा ने मनाया काला दिवस, दिया धरना
- केंद्रीय मंत्री को बर्खास्तगी करने सहित की गई कई मांग
गिरिडीह। लखीमपुर खीरी की दर्दनाक किसान हत्याकांड की बरसी पर देश व्यापी काला दिवस के आह्वान पर मंगलवार को संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले प्रतिवाद धरना झंडा मैदान में दिया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अखिल भारतीय किसान महासभा के जिलाध्यक्ष अशोक पासवान तथा संचालन मुस्तकीम अंसारी ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत शहीद किसानों को श्रद्धांजलि देकर की गई।
धरना को संबोधित करते हुए किसान नेता पूरन महतो व अखिल भारतीय किसान महासभा के राज्य उपाध्यक्ष राजेश यादव ने कहा कि, अपनी तबाही का बदला लेने के लिए किसान मजदूर एकजुट हो रहे हैं। किसान-मजदूरों की किसान आंदोलन में किसानों की शहादत से यह आंदोलन ओर भी तेज हो गई। कहा कि काला दिवस के माध्यम से देश भर के किसान-मजदूर लखीमपुर खीरी घटना के आरोपी केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा टेनी को बर्खास्त कर गिरफ्तार करने, शहीदों के परिजनों को न्याय और मुआवजा देने, एमएसपी सहित किसानों से किए गए सभी समझौतों को लागू करने, मजदूर विरोधी लेबर कोड वापस लेकर पुराने लेबर कानून बहाल करने, सरकारी संपत्तियों को बेचना और सार्वजनिक उपक्रमों का निजीकरण बंद करने की मांग की गई। साथ ही किसान नेताओं ने 2024 में भाजपा को सत्ता से हटाकर देश, संविधान और लोकतंत्र को बचाने का संकल्प लेने का भी आह्वान किया।
धरना में विजय सिंह, रामकिसुन यादव, मनोवर हसन बंटी, मुखिया अशोक कुमार लाला, उज्ज्वल साव, सनातन साहू, मो इकराम अंसारी, अरुण विद्यार्थी, रंजीत यादव, कयूम अंसारी, मेहताब अली मिर्जा, पप्पू खान, शिवनंदन यादव, रामलाल मंडल, रामलाल मुर्मू, मनोज यादव, ठाकुर मंडल, मनोज पांडेय, केदार मंडल, बालेश्वर यादव, शंभु तुरी, बालेश्वर तुरी, कैलाश तुरी, जीवन हेंब्रम, युगल हेंब्रम, विष्णु कोल, बिरजू कोल, पंकज वर्मा, शंकर यादव, भुनेश्वर यादव, सुखदेव गोस्वामी, नागेश्वर महतो, मो राजू सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।